{"_id":"6aaaf04c366205203d0993ba","slug":"27-cases-of-electricity-theft-detected-in-ambedkar-basti-hisar-news-c-21-hsr1020-953102-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी के 27 मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी के 27 मामले पकड़े
विज्ञापन
अंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची बिजली निगम की टीम और पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की चार टीमों ने पुलिस और विजिलेंस के साथ मिलकर आंबेडकर बस्ती में बिजली चोरी के 27 मामले पकड़े। करीब दो घंटे चले अभियान में घर-घर जाकर कनेक्शन, मीटर और लोड की जांच की गई। बिजली चोरों पर करीब 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
एसडीओ प्रवीन कुमार और पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सुबह सात बजे चेकिंग शुरू हुई। करीब 27 उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन और बिजली व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोड के अनुसार जुर्माना लगाया गया है।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी से बस्ती में खलबली मची रही। कुछ लोगों ने कार्रवाई से बचने का प्रयास किया लेकिन टीमों की मुस्तैदी से वे पकड़ में आ गए।