फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   250 operation delay in civil hospital Hisar due to corona

कोरोना के कारण नागरिक अस्पताल में 250 आपरेशन अटके

Thu, 20 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
250 operation delay in civil hospital Hisar due to corona
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। कोरोना के कारण नागरिक अस्पताल में आंखों और ईएनटी के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। 20 दिन से आंखों और ईएनटी के कुल 250 केस ऑपरेशन न होने के कारण लटक रहे हैं। इन मरीजों को अब जून के अंत की तारीखें दी जा रही है। कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद ही इन मरीजों को आपरेशन के लिए बुलाया जाएगा।
ऑपरेशन लटक जाने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से 15 फीसद मरीज ऐसे हैं, जिन्हें दिक्कत बढ़ने के कारण निजी अस्पतालों में आपरेशन कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। जहां मरीजों को भारी भरकम बिल अदा करने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने आंखों और ईएनटी में केवल आपातकालीन बीमारियों के ऑपरेशन करने की छूट दी है। विभाग ने दोनों ओपीडी के अंतर्गत आने वाले सामान्य ऑपरेशन करने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। इसी कड़ी में चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों ओपीडी का समय बदलाव होने के कारण रोजाना 10 से 15 मरीज आंखों और ईएनटी संबंधित समस्याओं को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिनमें से 3 मरीज आपातकालीन श्रेणी में आने वाले होते हैं, जिनको अग्रोहा रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेत्र संबंधित रोगों में केवल इस स्थिति में होंगे ऑपरेशन
नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि कोरोना काल में केवल आपातकालीन स्थिति में ही आंखों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिनमें आंखों के अंदर चोट लगना, पलकों का फटना, लेयर का फटना, काला मोतिया का अटैक पड़ना, आंखों के पर्दे का उखड़ना और आंखों की रोशनी एकदम से खत्म होना। इन्हीं स्थिति में आंखों के ऑपरेशन किए जा सकते हैं। इन दिनों रोजाना 15 से 20 ओपीडी आने के कारण एक या दो केस ही आपातकालीन श्रेणी के मिल रहे हैं। अन्य केस आंखों में रोशनी का चेकअप करवाना, चश्मे का नंबर का पता लगाना और आंखों से पानी आने की शिकायत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आपातकालीन स्थिति में होंगे ऑपरेशन
सामान्य दिनों की अपेक्षा कोरोना काल में नाक गला और काम संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की संख्या 15 से 20 देखने को मिल रही है। आपातकालीन श्रेणी में आने वाले ऑपरेशन की बात करें तो सांस का रुकना नाक से अचानक खून बहना और सिक्के आदि निगलना इत्यादि का निकलना समस्या के ऑपरेशन कोरोना काल में किए जा सकते हैं। कान के पर्दे में छेद, गले में संक्रमण, थायराइड, नाक से नासूर, नाक की हड्डी का टेढ़ापन सामान्य श्रेणी में आएंगे। जिनका ऑपरेशन अभी नहीं किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में आने वाले आपातकालीन श्रेणी की समस्याओं से करीब 100 मरीजों के ऑपरेशन होना बाकी है।
आपातकालीन स्थिति में ही ऑपरेशन
विभाग की ओर से केवल आपातकालीन स्थिति में ही ऑपरेशन किए जा सकते हैं। सामान्य श्रेणी की बीमारियों के ऑपरेशन अभी अस्पताल में बंद किए गए। इस समय हम कोरोना तथा ब्लैक फंगस पर फोकस कर रहे हैं।

- डॉ. रिपनजीत कौर, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल हिसार।
इस समय संक्रमण का खतरा
इस समय संक्रमण का खतरा अधिक है। इस कारण साधारण बीमारियों के आपरेशन टाले गए हैं। नाक, गला और कान में केवल आपातकालीन बीमारियों के ऑपरेशन किए जाएंगे। अगर समस्या गंभीर होती है तो उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया जाएगा।
-डॉ. विमल जैन, ईएनटी चिकित्सक, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed