फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   23 lakh stolen from Gurudarshan Colony in broad daylight

गुरूदर्शन कॉलोनी से दिन-दहाड़े 23 लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
23 lakh stolen from Gurudarshan Colony in broad daylight
उकलाना मंडी। गुरुदर्शन कॉलोनी से दिन-दहाड़े मकान से गत दिवस 23 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में रामफल ने बताया कि वे 28 जुलाई को सुबह नौ बजे के करीब अपनी पत्नी उषिल देवी को दवाई दिलवाने के लिए हिसार गए थे। जब शाम को आकर देखा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर लाइसेंस रिवाल्वर सहित चांदी व सोने के जेवर व 18 कारतूस गायब मिले। बता दें कि रामफल स्वयं पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर हांसी में तैनात हैं। आसपास में लगे सीसीटीवी में दो युवक एक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमित कुंडू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच फिलहाल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed