{"_id":"6a4aa319d091e9dfe80ef266","slug":"2238-crore-rupees-to-build-iti-on-six-acres-in-bardopatti-hisar-news-c-21-hsr1005-904686-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 22.38 करोड़ से बाडोपट्टी में छह एकड़ में बनेगी आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 22.38 करोड़ से बाडोपट्टी में छह एकड़ में बनेगी आईटीआई
विज्ञापन
गांव बाडोपट्टी में आईटीआई भवन का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। स्रोत : सूचना विभा
विज्ञापन
हिसार/ बरवाला। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गांव बाडोपट्टी में 22.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन की आधारशिला रखी। करीब 6.08 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह संस्थान आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
मंत्री ने बताया कि आईटीआई में प्रशासनिक ब्लॉक, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, ड्राइंग हॉल, विभिन्न ट्रेडों के थ्योरी व प्रैक्टिकल लैब, बहुउद्देश्यीय सभागार, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन कक्ष, कैंटीन और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नए संस्थान से बरवाला और आसपास के युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत कर विभिन्न विकास संबंधी मांगें रखीं। गंगवा ने गांव में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से फिरनी निर्माण, खेत-खलिहान योजना के तहत तीन नए रास्ते तथा 2.80 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, चैनल और टैंक निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर एसडीएम अश्विर नैन, महंत राज दास, सरपंच पवन शास्त्री, पार्षद ओपी मालिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।