फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पार्षदों से बोले अधिकारी, जहां से बरसाती नाला टेढा है, वहां लगेंगे ढक्कन, काम पूरा होने के बाद करवाएंगे सफाई

पार्षदों से बोले अधिकारी, जहां से बरसाती नाला टेढा है, वहां लगेंगे ढक्कन, काम पूरा होने के बाद करवाएंगे सफाई

Mon, 04 Mar 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पार्षदों से बोले अधिकारी, जहां से बरसाती नाला टेढा है, वहां लगेंगे ढक्कन, काम पूरा होने के बाद करवाएंगे सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। दिल्ली रोड पर बन रहे बरसाती नाले के निर्माण में खामियों को उजागर करने वाले पार्षदों के तेवर सोमवार को अधिकारियों ने ढीले कर दिए। अधिकारियों ने एक-एक मुद्दे पर पार्षदों के सवालों का जवाब दिए। इसके बाद अधिकारियों की कार्यशैली को संतोषजनक बताते हुए पार्षदों ने खुशनुमा माहौल में बैठक खत्म की। बैठक में पार्षद अमित ग्रोवर, जगमोहन मित्तल के अलावा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विशाल कुमार के अलावा एसडीओ, जेई व ठेकेदार भी उपस्थित रहे।
पार्षदों ने बरसाती नाले को पुष्पा कॉम्पलेक्स के पास टेढ़ा-मेढ़ा यानी जिग-जैग स्टाइल में करने पर आपत्ति जताई थी। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि कुछ जगह बिजली के पोल व पेड़ थे, इसलिए नाले को सीधा रखने के बजाय थोड़ा टेढ़ा किया गया। जितनी दूरी पर जिग-जैग स्टाइल है, उतनी दूरी पर नाले पर ढक्कन लगाए जाएंगे, ताकि सफाई में दिक्कत न आए। वहीं रास्ते में अड़े हुए पिलरों को हटवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को लिखा जाएगा। नाले के कोनों पर गोलाई की मांग की गई तो अधिकारियों ने कहा कि कोनों को गोल किया जाएगा, ताकि वहां पानी न ठहरे।
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम न लगे, इसके लिए पुलिस से कोर्डिनेशन करेंगे
बैठक में पार्षदों ने कहा कि नाले का बेस नहीं बनाया जा रहा। इस पर एक्सईएन विशाल कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर उन्हें बेस नहीं दिखा है, वहां बेस बनाया हुआ है। मगर बाद में किसी अन्य विभाग ने उस जगह की खुदाई कर दी थी, इस कारण उन्हें मिट्टी दिखी है। फिर पार्षदों ने नाले के कंस्ट्रक्शन संबंधी सामान लाने पर ट्रैफिक जाम होने की बात रखी तो अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए बैरियर लगा देंगे और ट्रैफिक पुलिस से दोबारा कोर्डिनेशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला पूरा तैयार होने के बाद करवाएंगे सफाई
पार्षदों ने जितनी दूर में बरसाती नाला बना है, उसमें कहीं मिट्टी तो कहीं अन्य चीजें गिरे होने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि एक बार पूरी तरह नाला बनेगा। उसके बाद उसकी पूरी सफाई करवाई जाएगी। पार्षदों को भी यह सफाई दिखाई जाएगी। उसके बाद ही नाले का कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

वार्ड नंबर 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल और वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि हमने अधिकारियों के समक्ष कुछ खामियां उजागर की हैं। प्रत्येक बात पर अधिकारियों का संतोषजनक जवाब मिला है। जिग-जैग, नाले की सफाई आदि के बारे में अधिकारियों ने पूरी जानकारी दी है। हमने इसीलिए मांग उठाई थी, ताकि नाले के निर्माण में कोई खामी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed