{"_id":"5ae0d9534f1c1b6d098b661f","slug":"21524685139-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा मनाली जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा मनाली जाने का मौका
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मनाली जाने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन व नेशनल एडवेंचर क्लब के सहयोग से मनाली में एक जून से समर एडवेंचर कैंप लगाया जाएगा जिसके पांच बैच होंगे। एक जुलाई तक चलने वाले इस कैंप में प्रदेश के सभी जिलों से 90-90 विद्यार्थियों को पांच-पांच दिनों के लिए भेजा जाएगा। हिसार के विद्यार्थियों का बैच सात जून को रवाना होगा। जो पांच दिन मनाली कैंप में रहने के बाद 13 जून को वापस लौटेगा।
-----
यह होगा चयन का आधार
कैंप में भाग लेने के लिए एक स्कूल से दस विद्यार्थी ही जा सकेंगे। उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पूर्व की कक्षाओं में मेरिट में स्थान हासिल किया हो या फिर लोक डांस, लोक गीत, रागनी, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मेहंदी, लिटरेसी क्लब सहित सांस्कृतिक या किसी अन्य प्रतियोगिता में विद्यार्थी जिला या प्रदेश स्तर पर अव्वल रहा हो। पहले जिन स्कूलों के विद्यार्थी ऐसे कैंप में भाग ले चुके हैं, उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा। स्कूल प्रशासन को 18 मई तक चयनित नामों की सूची डीईओ कार्यालय के माध्यम से विभाग के मुख्यालय तक भिजवानी होगी।
------
पांच पुरुष व पांच महिला अध्यापक भी जा सकेंगे
प्रत्येक जिले से 45 लड़के व 45 लड़कियों को भेजा जाएगा। लड़कों के साथ पांच पुरुष अध्यापक जबकि लड़कियों के साथ पांच महिला अध्यापक भी कैंप में भाग लेने जा सकेंगे। जाने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता का अनुमति पत्र और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा। ट्रेवलिंग से लेकर विद्यार्थियों के रहने तक का सारा प्रबंध विभाग ही करेगा।
विज्ञापन
------------
कैंप में होगी ये गतिविधियां
समर एडवेंचर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, रेपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, नेचर ट्रायल, रूरल गेम्स, एयर गन शूटिंग, माउनटेनरिंग, ग्रुप डिस्कशन, योग जैसी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस दौरान यात्रा वृत्तांत लेखन, यात्रा संस्मरण, फॉक डांस, रागनी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी।
वर्जन
::: मुख्यालय से एडवेंचर कैंप को लेकर पत्र आया है। बीईओ कार्यालय के माध्यम से स्कूलों के पास कैंप संबंधी जानकारी भिजवा दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को चयनित कर कैंप में भेजा जाएगा।
-बलजीत सहरावत, डीईओ, हिसार