फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21 people found corona positive in district

बर्गर किंग, फाइनेंसर, डोगरान मोहल्ला के कांटेक्ट से 6 व हांसी के एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 21 मिले कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
21 people found corona positive in district
21 people found corona positive in district - फोटो : Hisar
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से बुधवार देर शाम को आई रिपोर्ट में बर्गर किंग, फाइनेंसर, डोगरान मोहल्ला के कांटेक्ट से छह व हांसी के एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से ज्यादातर लोग कांटेक्ट-टू-कांटेक्ट संक्रमित मिले हैं। इससे पहले भी जिले में 20 से अधिक 23, 24 और 29 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनको मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 325 से बढ़कर 346 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद जिला निवासी एक महिला व युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। विभाग के अनुसार दोनों संक्रमित मरीज बाहरी जिले के निवासी हैं, जिस कारण उनकी गिनती जिले में नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इन सभी संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस के जरिए कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है। अभी विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन संक्रमित के संपर्क में आए परिजनों और लोगों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी संक्रमित के घर और आसपास की जगह को सैनिटाइज कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है संक्रमित की हिस्ट्री
- ज्योतिपुरा मोहल्ला निवासी संक्रमित युवती के संपर्क में आने के बाद डोगरान मोहल्ला निवासी 19 और 17 वर्षीय दो युवतियां तथा शिवनगर निवासी 22 वर्षीय युवती संक्रमित मिली हैं, जो डोगरान मोहल्ला में ही बने फैशन ब्यूटी पार्लर पर हेयर सैलून का काम करती हैं।
- शहर के सुंदर नगर निवासी 37 वर्षीय युवक पिछले वीरवार को अपनी कार के जरिए भिवानी जिले के एक्सिस बैंक में गया था। उसके बाद वह इसी मंगलवार को हिसार लौटा था। उसके बाद 7 जुलाई को विभाग द्वारा युवक का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट वीरवार को कोरोना पॉजिटिव आई है।
- सैनियान मोहल्ला निवासी एक युवक वीरवार शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो संक्रमित मरीज से कांटेक्ट टू कांटेक्ट मिला है।
- सोरखी गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, 31 वर्षीय महिला और 4 वर्षीय बच्चा संक्रमित मरीज के कांटेक्ट से संक्रमित मिले हैं।
- सेक्टर-15 निवासी 24 वर्षीय युवक बुधवार शाम को रिपोर्ट में संक्रमित मिला है, जो गुरुग्राम में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करता है। विभाग द्वारा उसे जिंदल अस्पताल में रेफर किया गया है।
- उमेद विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट बुधवार शाम को कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवक बर्गर किंग का काम करता है।
- राजीव नगर निवासी 43 वर्षीय और 45 वर्षीय दो महिलाएं संक्रमित मरीज के कांटेक्ट से संक्रमित मिली हैं। अब विभाग द्वारा दोनों को जाट धर्मशाला के कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है।
- जहाजपुल के नजदीकी प्रताप नगर निवासी बाप बेटा दोनों बुधवार शाम को रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो डोगरान मोहल्ला निवासी संक्रमित युवक के कांटेक्ट से मिले हैं। संक्रमित व्यक्ति फाइनेंसर का काम करता है।
- सेक्टर 14 निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। विभाग के अनुसार संक्रमित व्यक्ति का कांटेक्ट नगर निगम मेयर से बताया जा रहा है।
- विजय नगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति डोगरान मोहल्ला निवासी संक्रमित व्यक्ति के भतीजे की शादी में शामिल होने गया था। उसके बाद विभाग द्वारा व्यक्ति का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार शाम को कोरोना पॉजिटिव आई है।
- शहर के जनकपुर एरिया निवासी 30 वर्षीय युवक बुधवार शाम को रिपोर्ट में संक्रमित मिला है, जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौटा था।
मेयर से कॉन्टेक्ट में आकर व्यक्ति पॉजिटिव पर मेयर की रिपोर्ट निगेटिव
मेयर के कॉन्टेक्ट में आकर सेक्टर 14 निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित व्यक्ति का कांटेक्ट नगर निगम मेयर से बताया गया है। ऐसे में जब मेयर के कॉन्टेक्ट में आकर व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है तो मेयर की रिपोर्ट निगेटिव कैसे आई है, यह लैब की रिपोर्ट पर सवालिया निशान है। उल्लेखनीय है कि मेयर की सरकारी लैब की एक रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद मेयर ने प्राइवेट लैब से टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेयर का दोबारा से सैंपल लेकर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि मेयर ने अपने आपको घर में ही क्वारंटीन किया हुआ है।
जिंदल अस्पताल में दाखिल सिरसा निवासी संक्रमित महिला की मौत
शहर के जिंदल अस्पताल में दाखिल कोरोना पॉजिटिव सिरसा निवासी 60 वर्षीय महिला की बुधवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। विभाग के अनुसार जिंदल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा महिला का मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया था। महिला की बुधवार देर शाम रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और इसी बीच महिला की इलाज के दौरान मौत भी हो गई। फिलहाल विभाग द्वारा मृतक महिला की हिस्ट्री और मौत के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इससे पहले भी जिलेे में दूसरे जिलों के दो संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

75 के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल बेनीवाल और टेक्नीशियन ऑफिसर वेदव्रत व लैब टेक्नीशियन सत्यवान की टीम ने बुधवार को रैंडम सैंपलिंग के तहत पटेल नगर और सब्जी मंडी से 75 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed