{"_id":"5cbb74e4bdec22145d385566","slug":"201555789028-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले पांच साल में दुष्यंत की चल-अचल संपति में 23.58 प्रतिशत का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले पांच साल में दुष्यंत की चल-अचल संपति में 23.58 प्रतिशत का इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला की कुल चल-अचल संपत्ति का आकलन किया जाए तो वर्ष 2014 में उन्होंने लगभग 36 करोड़ 07 लाख रुपये दिखाई थी, जो इस बार लगभग 47 करोड़ 20 लाख हो गई है। पांच वर्ष के दौरान दुष्यंत चौटाला की चल-अचल संपत्ति में 23.58 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अगर अलग-अलग देखा जाए तो दुष्यंत की चल संपत्ति में 62.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि अचल संपत्ति में 16.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
दुष्यंत ने इनकम टैक्स रिटर्न में वित्त वर्ष 2017-18 के अनुसार अपनी सालाना आय 62 लाख 46 हजार 820 रुपये दर्शाई है, जबकि उनकी पत्नी मेघना अहलावत की सालाना आय 31 लाख 15 हजार 970 रुपये हैं। पिछले चुनाव में दुष्यंत ने जो एफिडेविट दिया था, उसके अनुसार वित्त वर्ष 2012-13 के अनुसार उन्होंने सालाना आय 53 लाख 79 हजार 20 रुपये दर्शाई थी। उस समय दुष्यंत की शादी नहीं हुई थी, जिस कारण पिछले चुनाव में उनकी पत्नी की आय नहीं दर्शाई गई थी।
नकदी, बैंक डिपोजिट में पौने छह करोड़ की वृद्धि
इसके अलावा दुष्यंत चौटाला के पास नकदी, बैंक डिपोजिट व गहने आदि के रूप में 15 करोड़ 18 लाख 97 हजार 804 रुपये 72 पैसे की संपत्ति है, जिसमें 3 लाख 55 हजार 800 रुपये नकदी शामिल है। पिछली बार दुष्यंत ने कुल 9 करोड़ 45 लाख 26 हजार 989 रुपये 71 पैसे की संपत्ति दर्शाई थी, जिसमें इस बार 5 करोड़ 73 लाख 70 हजार 815 रुपये 01 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी के पास नकदी, बैंक डिपोजिट व गहने आदि के रूप 2 करोड़ 26 लाख 24 हजार 929 रुपये की संपत्ति दिखाई है, जिसमें 1 लाख 38 हजार 760 रुपये की नकदी शामिल है।
विज्ञापन
अचल संपत्ति पांच करोड़ से अधिक बढ़ी
दुष्यंत के पास अचल संपत्ति के रूप में 32 करोड़ 2 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि वर्ष 2014 में उन्होंने 26 करोड़ 68 लाख रुपये दर्शाई थी। पांच साल में उनकी इस अचल संपत्ति में 5 करोड़ 34 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी के पास 18 लाख 52 हजार 250 रुपये की अचल संपत्ति दिखाई है।
दुष्यंत की देनदारी में हुआ 49 लाख का इजाफा
दुष्यंत चौटाला के नाम 7 करोड़ 36 लाख 86 हजार 480 रुपये के लोन व अन्य देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी के नाम कोई देनदारी नहीं है। वर्ष 2014 में दुष्यंत ने 6 करोड़ 87 लाख 44 हजार 460 रुपये के लोन व अन्य देनदारी दिखाई थी। उनकी देनदारी 49 लाख 42 हजार 20 रुपये बढ़ी है।
दुष्यंत ने इसी साल जीजेयू से ली मास्टर डिग्री
दुष्यंत चौटाला ने हिमाचल प्रदेश से वर्ष 2004 में 10वीं पास की। बैचलर ऑफ साइंस उन्होंने अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से वर्ष 2011 में की है। दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलएम वर्ष 2018 में और जीजेयू से मास्टर आर्ट्स की डिग्री वर्ष 2019 में ली है।