फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   At JGU, students paid tribute to the winning student with a candle march

Hisar News: जीजेयू में छात्रा विजेता को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 13 Oct 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
At JGU, students paid tribute to the winning student with a candle march
जीजेयू के गेट पर कैंडल जलाते लोग। 
हिसार। जीजेयू की छात्रा विजेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार शाम विश्वविद्यालय परिसर में कैंडल मार्च निकाला गया। रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नम आंखों से उन्हें याद किया। साथ ही छात्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मनोविज्ञान विभाग की छात्रा विजेता बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिंदल अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। सोमवार को आयोजित कैंडल मार्च में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और विभाग के प्रोफेसरों ने विजेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन



छात्र नेता सतपाल वर्मा ने कहा कि विजेता के निधन से पूरे विश्वविद्यालय समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। छात्र संगठनों की ओर से उठाई गई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और रोडवेज विभाग की बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतपाल वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र संगठन दोबारा हिसार मुख्य बस स्टैंड बंद कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने विजेता को न्याय दिलाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed