फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Market committee offices will be closed tomorrow, farmers will protest for three hours

Hisar News: मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी कल, तीन घंटे किसान करेंगे प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Market committee offices will be closed tomorrow, farmers will protest for three hours
हिसार। फसल खरीद में किसानों की कथित लूट, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक्री और किसान विरोधी शर्तों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा 14 अक्तूबर को मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी करेगा। सभी जिलों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदानंद राजली ने कहा कि मंडियों में किसानों को उनकी फसल का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। धान और बाजरे की खरीद पर प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तें और पोर्टल की अनिवार्यता के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। राजली ने कहा कि धान का निर्धारित भाव 2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके बावजूद किसानों को कम कीमत मिल रही है। मोर्चा ने अपील की है कि जहां भी फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है वे विरोध दर्ज करवाएं। संगठनों ने चेतावनी दी कि सरकार ने सुनवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed