फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कमिश्नर ने ली प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की रिव्यू मीटिंग, गलतियां सुधारने के लिए दो कर्मचारी और बढ़ाए

कमिश्नर ने ली प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की रिव्यू मीटिंग, गलतियां सुधारने के लिए दो कर्मचारी और बढ़ाए

Fri, 15 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने ली प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की रिव्यू मीटिंग, गलतियां सुधारने के लिए दो कर्मचारी और बढ़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने वीरवार दोपहर बाद प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों की रिव्यू मीटिंग ली। इस दौरान कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित मौजूदा फाइलों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने गलतियां सुधारने के लिए आई फाइलों की पेंडेंसी के बारे में भी पूछा। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि फिलहाल 150 से 200 फाइलें पेंडिंग हैं। इसके बाद कमिश्नर ने गलतियां ठीक करने के लिए दो कर्मचारी और लगाने के निर्देश दिए, ताकि 31 मार्च से पहले शहरवासियों के बिल ठीक हो जाएं और वह ब्याज माफी का लाभ उठा सकें। बैठक में ईओ हरदीप सिंह सहित प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजाना आ रहीं 70 से अधिक फाइलें
नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में रोजाना गलतियों को ठीक करवाने के लिए 70 से अधिक फाइलें आती हैं। इनमें किसी के बिल में नाम गलत तो किसी में पता गलत लिखा होता है। इस समय दो कर्मचारी ही गलतियों को ठीक करने के लिए लगाए हुए थे। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि दो कर्मचारी और लगाए जाएं, ताकि जल्दी से पेंडिंग फाइलों का निपटारा हो सके और रोजाना आने वाली फाइलों का भी हाथोंहाथ समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

ब्याजमाफी लेने के लिए शहरवासियों के पास मात्र दो सप्ताह
शहरवासियों के पास प्रॉपर्टी टैक्स में 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ लेने के लिए मात्र दो सप्ताह बचे हैं। यूं तो 31 मार्च तक छूट मिलेगी। इसमें 16 दिन बाकी हैं। मगर बीच में होली की छुट्टियां रहेंगी, इसलिए शहरवासियों को छूट के लिए मुश्किल से दो सप्ताह का समय ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed