फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वीर शहीद सोमबीर की शहादत पर गर्व-मुख्यमंत्री मनोहर लाल-AMBALA

वीर शहीद सोमबीर की शहादत पर गर्व-मुख्यमंत्री मनोहर लाल-AMBALA

Fri, 08 Mar 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
वीर शहीद सोमबीर की शहादत पर गर्व-मुख्यमंत्री मनोहर लाल-AMBALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें वीर शहीद नायब सूबेदार सोमबीर की शहादत पर गर्व है और देश के जवानों की शहादत पर नाज करते है। देश की सुरक्षा में प्रदेश की भागीदारी दस प्रतिशत है जो हमारे लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को उपमंडल सिवानी के गांव मिठ्ठी में शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को श्रद्धांजलि तथा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर तरह से शहीद सोमबीर के परिवार के साथ है और हम शहीद सोमबीर की शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से शहीद परिवार को 50 लाख रुपये और सोमबीर की वीरांगना सुमन को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा शहीद सोमबीर के नाम पर पंचायत की मांग के अनुसार मिठ्ठी में सरकारी संस्था या पार्क का नामकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मिठ्ठी में शहीद नायब सूबेदार सोमबीर के घर पहुंच कर पत्नी सुमन, माता राजेंद्री देवी व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सोमबीर की शहादत का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। ऐसे वीर सपूत पर हमें नाज है और उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा हम सब का दायित्व है और सभी को मिलकर चिंता करनी चाहिए। देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद सोमबीर के अंतिम संस्कार स्थल पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुआ था शहीद
गौरतलब है कि शहीद नायब सूबेदार सोमबीर 24 फरवरी को जम्मू-कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के तुरीगाम क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। 26 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में शहीद सोमबीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम पृथ्वी सिंह, थाना प्रभारी बलवंत जस्सु, नपा प्रधान सुरेश खटक, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल झाझड़िया, भाजपा के मंडल प्रधान रामकुमार सूरा, गोविंद बंसल, पार्षद विपिन वर्मा, पूर्व जिला पार्षद उमेद मतानिया, रोहताश श्योराण, सरपंच रोहताश सांगवान, गोबिंद बंसल, सुभाष शर्मा, राजेंद्र जांगड़ा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed