{"_id":"5a6f6fef4f1c1b8c268b7329","slug":"201517252591-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मुकदमे में रामपाल की पेशी अब 12 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मुकदमे में रामपाल की पेशी अब 12 फरवरी को
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के हत्या के 430 नंबर मुकदमे में सोमवार को सेंट्रल जेल वन में एडीजे अजय पराशर की अदालत में आरोपी रामपाल और अन्य की पेशी हुई। मामले में आश्रम प्रमुख रामपाल समेत 14 आरोपी हैं। रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी पेेश किए गए। अदालत में रामपाल समेत तमाम आरोपियों ने गवाही दी। बाद में मुकदमे की तारीख 12 फरवरी निर्धारित कर दी गई। आश्रम में रजनी नामक महिला की मौत के बाद बरवाला पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
रामपाल के काफी समर्थक पहुुंचे
आश्रम प्रमुख रामपाल की पेशी के चलते बाहर से उसके काफी समर्थक आए हुए थे। वे गंगवा रोड पर नहर पुल, कृष्णा नगर, जयदेव नगर और पीएलए में इधर-उधर घूमते रहे। प्रशासन ने टाउन पार्क के आगे पुलिस तैनात कर रखी थी। पुलिस कर्मियों ने उनको जेल के गेट और टाउन पार्क के पास नहीं टिकने दिया।