{"_id":"6599af0e4fd2030c880f4e6c","slug":"200-boxes-of-liquor-being-hidden-between-bicycles-seized-hisar-news-c-21-1-hld1018-294950-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साइकिलों के बीच छिपाकर लाई जा रही 200 पेटी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साइकिलों के बीच छिपाकर लाई जा रही 200 पेटी शराब जब्त
Sun, 07 Jan 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हिसार-राजगढ़ रोड पर स्थित झूंपा चौकी पुलिस ने ट्रक में साइकिलों के बीच छिपाकर लाई जा रही 200 पेटी शराब जब्त की जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ की टीम ने झुंपा में कई वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सिवानी की तरफ से आ रहे बताए गए ट्रक नंबर के ट्रक को रुकवा लिया। मौके पर पुलिस को देख ट्रक को साइड में खड़ा कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तो ट्रक में आगे और पीछे की तरफ साइकिलों के 82 कार्टन मिले। इनके बीच में अंंग्रेजी शराब की 200 पेटियां मिलीं। संबंधित ट्रक में दो बिल मिले जिन पर अभिषेक रोड कैरियर लिखा हुआ था और साइकिल की बिल्टी आनंद साइकिल स्टोर शॉप नंबर 9/10 जनतानगर अहमदाबाद लिखा था जबकि दूसरी बिल्टी मेें नेशनल साइकिल कंपनी, मैदानझांपा रोड वडोदरा लिखा मिला। पुलिस शराब की मांग और पूर्ति कर्ता के बारे में जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
