फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राष्ट्रीय बीज फार्म पहुंचे व्यापारी बोले, हम तो पहले पैसे देकर फंस गए, जो दिखाया कम से कम वो माल तो दे देते

राष्ट्रीय बीज फार्म पहुंचे व्यापारी बोले, हम तो पहले पैसे देकर फंस गए, जो दिखाया कम से कम वो माल तो दे देते

Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बीज फार्म पहुंचे व्यापारी बोले, हम तो पहले पैसे देकर फंस गए, जो दिखाया कम से कम वो माल तो दे देते
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सिरसा रोड स्थित राष्ट्रीय बीज फार्म में मूंग का बीज लेने पहुंचे व्यापारियों ने फार्म के कर्मचारियों पर बीज की बोरियों में घालमेल करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि हम तो पहले पैसे देकर फंस गए। बीज की जो बोरी दिखाई थी, वैसा माल बाकी बोरियों में नहीं है। मिट्टी-तूड़ी से भरी बोरियों के पैसे कौन देगा। इसके बाद व्यापारी फार्म के डिप्टी जनरल मैनेजर बीपी सिंह से मिलने पहुंचे और उनके समक्ष भी रोष जताया।
दरअसल, हर साल बीज विकास फार्म की ओर से ए, बी व सी ग्रेड के बीज बेचे जाते हैं। बी व सी ग्रेड के बीजों की खुली बोली लगती है। इसमें व्यापारी अपने-अपने हिसाब से बोली लगाते हैं, जिनका सबसे अधिक रेट आता है, उनसे पहले पैसे भरवाकर टेंडर दे दिया जाता है। इस बार भी 26 मार्च को बोली हुई थी। अब व्यापारियों का आरोप है कि कर्मचारी आपसी सांठगांठ करके अच्छे बीजों को बोरियों से निकालकर बाहर खुले में बेच देते हैं, जिससे उन्हें बड़ा मुनाफा होता है। बीजों से निकलने वाले कचरे-भूसे को बी ग्रेड की बोरियों में भरकर व्यापारियों को दे देते हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


बढ़िया बीज 5100 से 5200, बी-ग्रेड की बोली लगी 2935 रुपये में
जानकारी के अनुसार बढ़िया बीज की कीमत 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल होता है। बी-ग्रेड के बीज की बोली 2935 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लगाई गई है। बोली लेने वाले कन्हैयालाल-रोशनलाल फर्म के संचालक पवन कुमार, व्यापारी गोविंद कुमार ने आरोप लगाया कि 2935 रुपये में भी कचरा और मिट्टी भरी हुई है। खास बात यह है कि कचरा-मिट्टी भरा हुआ बीज सी-ग्रेड का होता है जबकि उन्होंने बोली बी-ग्रेड के बीज के लिए लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम इंचार्ज को नहीं पता डीजीएम का नाम
व्यापारियों की समस्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जब बीज फार्म के गोदाम इंचार्ज जियालाल से मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ बताने से इंकार कर दिया और इस संबंध में फार्म के डीजीएम से ही बात करने के लिए कहा। जब उनसे डीजीएम का नाम पूछा गया तो उन्होंने उनके नाम की जानकारी होने से ही मना कर दिया।


व्यापारियों को वही बीज दिए गए हैं, जिनकी बोली लगाई गई थी। कर्मचारियों के घालमेल जैसे आरोप पूरी तरह निराधार है। बाजार में जो बीज 5100-5200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, उसे 2935 रुपये में दिया गया है, तो निश्चित रूप से उसकी क्वालिटी में कमी तो होगी ही। यह व्यापारियों को भी जानकारी होती है। बेवजह मामले को तूल दिया गया है।
- बीपी सिंह, डीजीएम, राष्ट्रीय बीज फार्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed