फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांच साल से धक्के खा रही 75 वर्षीय बुजुर्ग बोली-इब तै किस्से गाड़ी तलै नाड़ देण के अलावा कुछ ना बच्या

पांच साल से धक्के खा रही 75 वर्षीय बुजुर्ग बोली-इब तै किस्से गाड़ी तलै नाड़ देण के अलावा कुछ ना बच्या

Tue, 20 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पांच साल से धक्के खा रही 75 वर्षीय बुजुर्ग बोली-इब तै किस्से गाड़ी तलै नाड़ देण के अलावा कुछ ना बच्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सरकार की महात्मा गांधी बस्ती योजना है तो गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए, लेकिन जिले के गांव मिर्जापुर पाना महाराणा की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गेजो देवी को इस योजना ने पिछले पांच साल से धक्के खाने को मजबूर किया हुआ है। गांव के सरपंच से शुरुआत कर राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग और पीएम व राष्ट्रपति तक से गुहार लगाकर थक चुकी बुजुर्ग इतनी तंग हो चुकी है कि वह आत्महत्या की बात कहने लगी है। वह रोती हुई बोली- ईब तै किसै गाड़ी तलै नाड़ देण के सिवा कुछ ना बच्या।
सोमवार को आखिरी बार बीडीपीओ कार्यालय में गुहार लगाने पहुंची गेजो देवी के आंसू उसकी कहानी बयां करते हैं। वह रोती हुई बताती है कि उसे सरकार की ओर से महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत 100 गज का प्लॉट वर्ष 2011 में दिया गया था। उसके बाद रजिस्ट्री और अन्य कागजी कार्रवाई आदि पूरी करने के बाद वर्ष 2013 में उसे उस प्लॉट का कब्जा दिया जाना था। जो जमीन बुजुर्ग गेजो देवी को अलॉट हुई थी, उस पर गांव के ही लोगों ने कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

यहां लगा चुकी गुहार
बुजुर्ग महिला अब तक सरपंच, बीडीपीओ-1, सदर थाना, सीएम विंडो, प्रधानमंत्री, राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग नई दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग चंडीगढ़ तक से गुहार लगा चुकी है। हर जगह पत्र व्यवहार चलता है और फिर कार्रवाई पर आकर बात अटक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना है बुजुर्ग का
मेरा प्लॉट छूटना चाहिए। वहां गए तो मारने आए, गाली देने लगे। मंत्रियों तक पहुंच लिए, सारी जगह दरख्वास्त लगाई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। मुझे पड़ोसियों के घर सोना पड़ता है। इससे अच्छा तो मेरे को जहर दे दो। मेरे पास तो कोई रास्ता नहीं है, किसी गाड़ी के आगे कूदकर जान देने के अलावा।
गेजो देवी, 75 वर्षीय बुजुर्ग, मिर्जापुर निवासी

मैं मजदूरी करता हूं। जितने पैसे कमाता हूं, सारे इस प्लॉट को हासिल करने में लग जाते हैं, लेकिन मां को रोते नहीं देख सकता, इसलिए मां के साथ हर जगह जाकर गुहार लगा चुका हूं। कहीं भी सुनवाई नहीं हुई और कब्जा छुड़वाने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किए गए हैं।

-नरेश कुमार, गेजो देवी का बेटा

बुजुर्ग गेजो को जो प्लॉट अलॉट हुआ था, उस पर गांव के ही लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ है। पंचायत द्वारा कब्जा छुड़वाने के लिए कोर्ट में केस लगाया हुआ है। कोर्ट जो आदेश करेगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जयपाल तंवर, बीडीपीओ-1 हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed