{"_id":"5b9180f1867a557ec75174e3","slug":"191536262385-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष प्रदर्शन से पहले संयोजक को आया फोन आपकी री केलकुलेशन की मांग मान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोष प्रदर्शन से पहले संयोजक को आया फोन आपकी री केलकुलेशन की मांग मान ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। एन्हांसमेंट की री केलकुलेशन को लेकर हरियाणा स्टेट सेक्टर कनफेरडेशन के नेतृत्व में सेक्टर 16-17 के लोगों ने भगत सिंह योग पार्क में सेक्टर मार्केट तक रोष मार्च निकाला। रोष मार्च के दौरान कनफेरडेशन संयोजक यशवीर मलिक के पास फोन आया कि सरकार ने आपकी मांगों को मान लिया है। री केलकुलेशन को लेकर हुडा की वेबसाइट पर नियम अपलोड कर दिए गए हैं। यशवीर मलिक ने कहा कि शुक्रवार को नियमों को पढ़ने के बाद ही आगे का फैसला लेंगे।
यशवीर मलिक ने कहा कि यह सेक्टरवासियों के एकता का परिणाम है। अब सरकार विधान सभा घेराव की चेतावनी के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। हरियाणा स्टेट सेक्टर कनफेरडेशन लीगल सेल और सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों का पैनल वेबसाइट पर अपलोड मिनट्स को स्टडी करेगा। जब तक पूरे नियम लागू करके री केलकुलेशन नहीं कर दी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
रोष मार्च में सद्भावना संस्था के अध्यक्ष अमित ग्रोवर, दलीप सिंह खरब, कुलबीर दूहन, सतबीर कुंडू, बलबीर लाठर, बलवान पूनिया, इंद्र सिंह मलिक, सुरजा राम झाझड़िया ने सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमारे संघर्ष को देखते हुए बात भी करती है। हरियाणा स्टेट सेक्टर कनफेरडेशन की ओर से दिए गए तर्कों के अनुसार नियमों को सहमति भी देती है। सेक्टरवासियों ने 5 महीने में सड़क से लेकर चंडीगढ़ तक संघर्ष किया है। जब तक तय किए गए नियमों के अनुरूप री केलकुलेशन नहीं होती तब तक सेक्टरवासी एकजुट हैं। रोष मार्च में सेक्टरवासियों ने नारों के साथ रोष जाहिर किया। सेक्टर 9-11 से बीर सिंह बामल, दलबीर अहलावत, चिरंजीलाल शर्मा, सेक्टर 1-4 से डीपी ढुल, ओपी बिश्नोई, राजकुमार रेड्डू, भूप सिंह, सेक्टर 3-5 से बलवंत बूरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंकज जैन, हिमांशु मेहता, मनोज सैनी, चिरंजीलाल कुकरेजा, महावीर पूनिया, नरेश गोयल, वीना सैनी, शकुंतला रहेजा, राजबाला, ओमपति काजला सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थी
विज्ञापन
रोष मार्च से पूर्व सभी सेक्टरवासियों ने चंडीगढ़ विधानसभा घेराव में जाने के लिए संकल्प लिया। सेक्टरवासियों ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए भारी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। रोष मार्च हिसार, रोहतक और सिरसा में निकाला गया है। यह रोष मार्च पूरे हरियाणा में 9 सितंबर तक चलेंगे।