फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इन्हांसमेंट को लेकर हुडा अधिकारियों से हुई वार्ता रही बेनतीजा

इन्हांसमेंट को लेकर हुडा अधिकारियों से हुई वार्ता रही बेनतीजा

Wed, 21 Mar 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
इन्हांसमेंट को लेकर हुडा अधिकारियों से हुई वार्ता रही बेनतीजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हुडा सेक्टरों में प्लॉट धारकों पर डाली गई भारी भरकम इन्हांसमेंट के विरोध में जिला आरडब्ल्यूए के प्रधान दलबीर किरमारा के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल हुडा प्रशासक दिनेश यादव से मिला। अधिकारियों से हुई वार्ता बेनतीजा निकली। भारी संख्या में हुडा कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचीं। महिलाओं ने रोष जताते हुए नारेबाजी की।
प्रधान दलबीर किरमारा ने हुडा अधिकारियों से बातचीत का ब्योरा दिया कि अधिकारियों ने उन्हें इन्हांसमेंट से संबंधित कुछ कागजात उपलब्ध कराए हैं। हुडा अधिकारियों ने 27 मार्च को दोबारा बातचीत के लिए बुलाया है। दलबीर किरमारा ने कहा कि हुडा अधिकारियों को भी इन्हांसमेंट मे बड़ी गलती होने का अंदेशा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन्हांसमेंट सरकार वहन करें। इस मामले को लेकर हरियाणा मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा हरियाणा इन्हांसमेंट से त्रस्त है।
विज्ञापन

एक अप्रैल को लिया जाएगा बड़ा फैसला
एक अप्रैल को रोहतक में होने वाली प्रदेशस्तरीय आरडब्ल्यूए की बैठक में इन्हांसमेंट के खिलाफ बड़ा फैसला लिया जाएगा। अब इन्हांसमेंट की लड़ाई को प्रदेशस्तर पर लड़ा जाएगा। हर जिले में इसके खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव त्रिलोक बंसल, सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण, 9-11 के प्रधान प्रवीन जैन, सेक्टर 13 के प्रधान अमर लाल बूरा, अर्बन एस्टेट के प्रधान रामनिवास आदमपुरिया, 1-4 के प्रधान कर्नल चत्तर सिंह गोयत, मेला ग्राउंड के विनोद तोसावड़, एडवोकेट अनिल जलंधरा, सुभाष जैन, वासुदेव शर्मा, मुलखराज मेहता, कृष्ण सिंधु, सुभाष सैनी, जगन्नाथ बांगा, किताब सिंह पूनिया, आत्मा प्रकाश कक्कड़, एसके भारद्वाज, सुनील खेड़ा, सूबे सिंह श्योराण, अशोक आनंद, राजाराम गोदारा, डॉ. बलबीर डांडी, सूबे सिंह लाठर, महिला समिति की शकुंतला जाखड़, सरोज सैनी, महिला विंग प्रधान गुरप्रीत कौर सैनी, शकुंतला, अन्नु, पूनम ग्रेवाल, रेहान ठकराल, निंबो देवी, रोशनी, गीता, नीना, अरुणा, सुदेश बाला, सद्भावना संस्था के अमित ग्रोवर, वीना सैनी, उर्मिला दहिया, रेणु शर्मा, पायल, कृष्णा सहित बड़ी तादाद में सेक्टरवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed