फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अगले महीने लगेगा स्वर्ण जयंती पार्क का टेंडर

अगले महीने लगेगा स्वर्ण जयंती पार्क का टेंडर

Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अगले महीने लगेगा स्वर्ण जयंती पार्क का टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सातरोड को नगर निगम एरिया से बाहर करने की चर्चाओं पर सरकार ने विराम लगा दिया है। सरकार ने सातरोड में स्वर्ण जयंती पार्क बनाने को लेकर 2 करोड़ 25 लाख 67 हजार की ग्रांट जारी कर दी है। यह राशि नगर निगम के खाते में भी आ गई है। नगर निगम 10 दिन के भीतर इसका टेंडर लगाएगा। स्वर्ण जयंती पार्क की ग्रांट आने के बाद सातरोड एरिया के पार्षद राजपाल मांडू का कहना है कि ऐसे में वार्ड 11 को निगम से बाहर करने का मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। इस मामले के बाद छोटी सरकार (निकाय) के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को यह तो साफ हो गया कि फिलहाल जो नए समीकरण बने हैं, उनमें कोई बदलाव संभव नहीं।
सातरोड में स्वर्ण जयंती पार्क साढ़े छह एकड़ में बनाया जाना है। पार्षद ने हनुमान मंदिर के पीछे की जगह निगम को चिह्नित कर दी थी। निगम अधिकारियों ने दावा किया है कि नगर निगम का यह सबसे बड़ा पार्क होगा। हालांकि शहर में इससे बड़े पार्क हैं, लेकिन वे निगम के अधीन नहीं हैं।
विज्ञापन

50 करोड़ से होगा सीवरेज और पानी लाइन डालने का काम
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अमरूत योजना के तहत सातरोड एरिया में सीवरेज और पानी की लाइन डालने का काम भी होना है। करीब 50 करोड़ की लागत से भी अधिक अकेले सातरोड में खर्च किए जाने हैं। हाल ही में नगर निगम के एक्सईएन विवेक गिल ने इस संबंध में मुख्यालय में एक मीटिंग में भी भाग लिया था। इसमें एक महीने के अंदर टेंडर लगाने के संबंध में वादा किया गया था। सीवरेज लाइन के साथ यहां के गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी पार्क में सुविधाएं
नगर निगम ने पार्क के निर्माण को लेकर प्लानिंग की है। पार्क में दूधिया रोशनी का प्रबंध होगा। इसमें फाइकस बेजामिन, प्लूमिरा अल्बा और बैंबू गोल्डन के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही विशेष घास से पार्क हरा-भरा होगा। पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। पार्क में विशेष प्रकार के धौलपुर के पत्थर लगाए जाएंगे, जोकि पार्क की शोभा बढ़ाएंगे। 60 से अधिक पब्लिक के लिए बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। रात को पार्क में दूर तक रोशनी रही, इसके लिए हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। पार्क का डिजाइन आकर्षक बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
मांगी जा चुकी है विकास कार्यों की रिपोर्ट
सातरोड को नगर निगम एरिया से बाहर करने को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में सरकार ने सातरोड में करवाए जा रहे विकास कार्यों की डिटेल मांगी थी। इसके अलावा किन पंचायतों को नगर निगम में हुडा सरकार के समय जोड़ा गया था, मुख्यालय के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी थी।


हमारी मेहनत रंग लाई है। सातरोड में पार्क बनवाने के लिए हमने लड़ाई लड़ी थी। यह सातरोड वासियों के लिए खुशी की बात है। जल्द ही यहां 50 करोड़ से भी अधिक की लागत से सीवरेज और पानी की लाइन अमरूत स्कीम के तहत डाली जाएगी। -राजपाल मांडू, पार्षद वार्ड 11

सातरोड में स्वर्ण जयंती पार्क बनाने को लेकर लगभग 2.25 करोड़ की ग्रांट अभी आई है। जल्द ही टेंडर लगवाकर बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- रामजीलाल, एसई नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed