{"_id":"5bfaebe2bdec22415400789b","slug":"181543171042-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची लेकर विधायक व जिलाध्यक्ष पहुंचे चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची लेकर विधायक व जिलाध्यक्ष पहुंचे चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। वार्ड वाइज कार्यकर्ताओं से चर्चा करने से लेकर मेयर प्रत्याशियों के साक्षात्कार लेने तक का काम भाजपा पूरा कर चुकी है। अब मेयर पद के इच्छुक उम्मीदवारों की सूची लेकर विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
यहां सोमवार को पार्टी की प्रदेश स्तरीय निगम चुनाव समन्वय समिति की बैठक होगी। इसी बैठक में मेयर पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा। नाम फाइनल होते ही भाजपा संगठन की ओर से जनसंपर्क व मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
मेयर पद के लिए आए 11 उम्मीदवारों के नाम
सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर मेयर पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक 11 उम्मीदवारों का नाम संगठन के समक्ष आया है। इनमें पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन, गौतम सरदाना, योगेश बिदानी, सुरेंद्र लाहौरिया, हनुमान ऐरन, रेखा ऐरन, रविंद्र श्योराण, मीनु भुटानी, सुभाष मल्होत्रा, सुभाष धींगड़ा, अनिल मानी सैनी का नाम शामिल हैं। अब इनमें से एक उम्मीदवार का चयन प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान किए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि भाजपा संगठन द्वारा जातिगत समीकरणों के आधार पर भी मेयर प्रत्याशी का चयन करने के कयास लगाए जा रहे हैं ताकि उसका आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी बड़ा फायदा लिया जा सके।
विज्ञापन
वार्ड-वार्ड जाकर टटोली जा रही पार्षद उम्मीदवारों की नब्ज
भाजपा की ओर से पार्षद उम्मीदवारों की नब्ज टटोलने के लिए भी वार्ड-वार्ड जाकर बैठकें की जा रही हैं। एक दिन में दो से तीन बैठक भी हो रही है। इन बैठकों में विधायक डॉ. कमल गुप्ता से लेकर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया और पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को भी शामिल किया जा रहा है। बैठक में ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। इसी आधार पर पार्षद उम्मीदवारों का चयन होगा।
जिलाध्यक्ष व विधायक शहर में नहीं होने से वार्ड 16 की बैठक स्थगित
वहीं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया और विधायक डॉ. कमल गुप्ता के चंडीगढ़ चले जाने के कारण सोमवार को वार्ड नंबर 16 में बुलाई गई कार्यकर्ताओं की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। यह बैठक भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कैमरी के सेक्टर 15 स्थित आवास पर रखी गई थी। मगर अब बैठक के लिए अगली तारीख निर्धारित की जाएगी। इसी बैठक में वार्ड नंबर 16 से पार्षद प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा होनी थी।
मेयर पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक चंडीगढ़ में सोमवार को होगी। बैठक में भाग लेने के लिए विधायक डॉ. कमल गुप्ता व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया गए हैं। इसीलिए वार्ड नंबर 16 की बैठक स्थगित कर दी गई है। निश्चित रूप से नगर निगम चुनावों में कमल खिलेगा।
- सुजीत कुमार, जिला महामंत्री, भाजपा