{"_id":"5af2014b4f1c1bea118b605f","slug":"181525809483-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान मौसम हुआ कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान मौसम हुआ कूल
Updated Wed, 09 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दो दिन से आंधी-तूफान के अलर्ट को लेकर घबराए लोगों को अब राहत मिली है। मंगलवार को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं आया। मंगलवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। हांसी, उकलाना, बरवाला क्षेत्र में कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी आई। हल्की बरसात के बाद तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
मंगलवार को हिसार के बरवाला, हांसी और हिसार के आसपास गांवों में बारिश हुई। उकलाना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। हिसार में अधिकांश गांवों में एहतियात के तौर पर तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। तूफान का खतरा दिल्ली-एनसीआर में अभी टल गया है। हल्की बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पहले ही स्थिति को साफ करते हुए बताया था कि तूफान जैसा कोई खतरा हरियाणा या एनसीआर में नजर नहीं आ रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दक्षिण हरियाणा और उत्तरी हरियाणा में धूल भरी हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। बुधवार से मौसम साफ होने की संभावना है। फिलहाल बिगड़े मौसम ने दो दिनों से लोगों की नींद उड़ा रखी थी। हल्की बारिश और कम गति की हवा चलने के बाद मौसम के बाद खतरा टल गया। मंगलवार को भी पूरा दिन साफ रहा। शाम को बादलवाई होने से हिसार और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। मंगलवार को भी स्कूलों में तूफान की संभावना के कारण छुट्टी रही। हरियाणा सरकार की ओर से स्कूलों की दो दिन की छुट्टी की थी। दूसरे दिन भी प्रशासन पूरा दिन अलर्ट रहा।
पूरे सप्ताह रहेगा कूल
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम कूल रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस समय अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चल रहा है। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री कम है।