Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The darkness of mismanagement on the festival of lights

Hisar News: रोशनी के त्योहार पर बदइंतजामी का अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The darkness of mismanagement on the festival of lights
तेलियान पुल बाजार में लगा जाम। 
हिसार। दिवाली की रौनक के बीच शहर के प्रमुख राजगुरु मार्केट में बदइंतजामी का अंधेरा छाया हुआ है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है लेकिन पार्किंग, यातायात और सफाई व्यवस्था संभालने में नगर निगम प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों को पार्किंग के लिए भटकना पड़ रहा है तो मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक दिनभर जाम लगा रहता है। वहीं, आसपास के बाजारों में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।
विज्ञापन

मार्केट में सबसे बड़ी परेशानी पार्किंग को लेकर है। नगर निगम ने पार्किंग का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा है लेकिन समूह के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। पार्किंग स्थलों पर न तो सभी कर्मचारियों की तैनाती रहती है और न ही वे आधिकारिक वर्दी में नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच समन्वय नहीं बन पाता। लोग बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे बाजार के प्रवेश और निकास द्वारों पर जाम लग जाता है। इसका खामियाजा ग्राहकों के साथ राहगीरों को भी भुगतना पड़ रहा है।
बरामदों में सामान रखने की छूट, धर्मशाला के सामने लगी फड़
त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम ने दुकानदारों को दिवाली तक बरामदों में सामान रखने की अस्थायी छूट दी है। जिन दुकानों के आगे बरामदे नहीं हैं, उन्हें एक फीट तक टेबल लगाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा पंजाबी धर्मशाला के सामने का खुला हिस्सा फड़ संचालकों के लिए आरक्षित किया गया है। इससे बाजार में चहल-पहल बढ़ी है, लेकिन सामान और टेबल लगने से पैदल चलने वाले ग्राहकों के लिए जगह सीमित हो गई है। गलियों में आवाजाही भी मुश्किल हो रही है।
आसपास के बाजारों में कचरा उठान ठप
सफाई व्यवस्था में भी भेदभाव की स्थिति नजर आ रही है। राजगुरु मार्केट में कचरा कलेक्शन गाड़ी नियमित पहुंच रही है, लेकिन आसपास के आर्य बाजार, इंद्रा मार्केट, लक्ष्मी मार्केट और लाजपत राय मार्केट में कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इससे इन बाजारों में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है।
छोटे व्यापारियों से तहबाजारी वसूली पर सवाल
व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने छोटे दुकानदारों और फड़ संचालकों से तहबाजारी शुल्क वसूलने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार है। छोटे व्यापारी इसी सीजन में सालभर की रोजी-रोटी कमाने की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में उन्हें फड़ लगाने के लिए जगह निशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यदि प्रशासन उनसे तहबाजारी शुल्क वसूल रहा है तो यह उचित नहीं है।
आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी भीड़, पुख्ता इंतजाम की मांग
व्यापारी नेता शुभम वलेचा और दुकानदार सुरेंद्र सोनी, मोहित कक्कड़, राजू खुराना, वरुण कुमार व वासुदेव ने बताया कि दिवाली में अब कुछ ही दिन शेष हैं। आने वाले दिनों में राजगुरु मार्केट और आसपास के बाजारों में खरीदारों की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है। उन्होंने चेताया कि यदि पार्किंग कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई, यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित नहीं की गई और सफाई का दायरा सभी बाजारों तक नहीं बढ़ाया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। व्यापारियों ने नगर निगम और पुलिस विभाग से त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल, होमगार्ड और सफाई कर्मचारियों की तत्काल तैनाती की मांग की है।

--------------
राजगुरु मार्केट में त्योहारी सीजन को लेकर व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं। पार्किंग व्यवस्था को भी और बेहतर किया जाएगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात होगी।
- कुलभूषण बंसल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed