{"_id":"5ab0129b4f1c1b27088b618f","slug":"181521488539-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टरवासियों का प्रदर्शन----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टरवासियों का प्रदर्शन----
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
इन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने सोमवार को हुडा कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। सेक्टवरवासियों ने कहा कि वे किसी कीमत पर इन्हांसमेंट अदा नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने हुडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला आरडब्ल्यूए प्रधान दलबीर किरमारा के नेतृत्व में सेक्टरवासियों ने हुडा दफ्तर का घेराव किया। इसमें सेक्टरों की महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने हुडा कार्यालय के मेन गेट पर धरना लगा दिया। धरने के समय हुडा कार्यालय के ज्यादातर अधिकारी अपनी सीट से गायब नजर आए। संपदा अधिकारी सुमित कुमार ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत का निमंत्रण दिया। सुमित कुमार के साथ हुई बातचीत से सेक्टरवासी संतुष्ट नहीं हुए।
प्रदेशभर के हुडा सेक्टरवासी एक अप्रैल को जुटेंगे रोहतक में
प्रधान दलबीर किरमारा प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया कि प्रदेश भर के हुडा सेक्टर वासियों में इन्हांसमेंट आने से भारी रोष है। इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा के लिए एक अप्रैल को रोहतक में बैठक बुलाई गई है। इसमें हिसार के सभी सेक्टरों से दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। मंगलवार को भी हुडा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब इस लड़ाई को राज्यस्तर पर लड़ा जाएगा। हुडा सेक्टरवासी मंगलवार को हुडा के प्रशासक से मिलेंगे। इसमें पूरा रिकॉर्ड लिया जाएगा।
विज्ञापन
तुरंत इन्हांसमेंट के नोटिस वापस ले सरकार
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन्हांसमेंट का बोझ हरियाणा सरकार को वहन करना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि सरकार हुडा की ओर से जारी किए जा रहे इन्हांसमेंट के नोटिस को तुरंत रुकवाए। मामले में हस्तक्षेप कर तुरंत यह राशि सरकार वहन करने की घोषणा करे, क्योंकि हुडा का क्षेत्र खुद सीएम के पास है।
सात सेक्टरों में भेजी इन्हांसमेंट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सात सेक्टरों में 5882 प्लॉट धारकों को इन्हांसमेंट भेजी गई हैं। सेक्टर-1/4, 3 पार्ट और 5 में 6024 रुपये की इन्हांसमेंट भेजी गई है। सेक्टर-15 पार्ट टू, सेक्टर-13 और सेक्टर 16-17 में 4615 रुपये की इन्हांसमेंट दी गई है।
इन सेक्टरों में आ चुकीं इन्हांसमेंट
सेक्टर 9-11, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5 और सेक्टर-16-17 में इन्हांसमेंट आ चुकी है।
-----------------------
इन्हांसमेंट प्रभावित सेक्टरों में प्लॉट
सेक्टर 1-4 में 2316 प्लॉट
सेक्टर-3 में 419 प्लॉट
सेक्टर-5 में 955 प्लॉट
सेक्टर-16/17 में 2054 प्लॉट
सेक्टर-4 पार्ट टू में 138 प्लॉट
इन्होंने किया संबोधित
विरोध प्रर्दशन की अध्यक्षता 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने की। मंच संचालन जिला महासचिव त्रिलोक बंसल ने किया। जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलवान गुज्जर, 9-11 के प्रधान प्रवीण जैन, सेक्टर-13 के प्रधान अमरलाल बूरा, अर्बन एस्टेट के प्रधान रामनिवास आदमपुरिया, 1-4 के प्रधान कर्नल चत्तर सिंह गोयत, 3-5 के प्रधान नरेंद्र पानू, मेला ग्राउंड के विनोद तोसावड़, महिला प्रधान गुरप्रीत सैनी, नागरिक मंच के जय सिंह पूनिया, रमेश सैनी, मुलखराज महता, कृष्ण सिंधू, शीशुपाल सैनी, राजेंद्र जांगड़ा, सुभाष सैनी, सुनील खेड़ा, सुभाष सैनी, सुजान सिहं बैनीवाल, डॉ. बलबीर, रामनिवास बेरवाल, सूबे सिंह लाठर, पटेल नगर मार्केट के पूर्व प्रधान वासुदेव शर्मा, जगमल सरपंच, अनिल बिड़लान, राकेश कालड़ा, प्रकाश मेहरा ने भी संबोधित किया।
यह होती है इन्हांसमेंट
हुडा की ओर से किसानों की जमीन अधिग्रहण कर सेक्टर विकसित किए जाते हैं। जमीन अधिग्रहण के समय किसानों को मुआवजा दिया जाता है। कुछ किसान मुआवजे को कम बताते हुए अदालत पहुंच जाते हैं। इसमें अदालत मार्केट रेट और अन्य आधार पर जमीन का दाम तय करती है। अगर मार्केट रेट अधिक पाया जाए तो अदालत किसान को जमीन का अधिक भाव देने का निर्देश देती है। दोनों रेट के बीच का जो अंतर होता है हुडा उस अंतर की भरपाई सेक्टर के प्लाट धारकों से करता है। इसे इन्हांसमेंट कहा जाता है।