फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हुड्डा व चौटाला पर रामबिलास शर्मा का तीखा व्यंग

हुड्डा व चौटाला पर रामबिलास शर्मा का तीखा व्यंग

Sun, 28 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा व चौटाला पर रामबिलास शर्मा का तीखा व्यंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हुड्डा से अच्छे तो चौटाला थे। कम से कम कृष्ण जन्म नगर (जेल) में गीता का स्वाध्याय तो कर रहे हैं। भाई को तो अभी हथकड़ी दिखाई भी नहीं, अर पहले ही भयभीत हो गए।
नारनौंद के गांव खांडाखेड़ी में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पिता चौधरी मित्रसैन आर्य की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामंत्री ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर हमला बोला।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने रोहतक के एरिया में काम किया
शिक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम ने रोहतक के एरिया में काम किया। खेरड़ी मोड़ तक तो फोरलेन सड़क बनाई। आगे के एरिया में अब हमने सड़क बनवाना शुरू किया है। केंद्र सरकार ने रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, भिवानी के लिए 1700 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। हुड्डा ने इन एरिया में सड़क का निर्माण नहीं होने दिया। हरियाणा के हिस्से का 1700 करोड़ जब्त हो गया। उन्होंने कहा कि हुड्डा से अच्छे तो चौटाला थे, कम से कम कृष्ण जन्म नगर में गीता का स्वाध्याय तो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के पगड़ी बदल भाइयों ने ही पंजाब में एसवाईएल को पाटा
एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो को घेरते हुए कहा कि इनेलो के पगड़ी बदल भाइयों ने ही पंजाब में एसवाईएल को पाटने का काम किया। अब वो इनेलो वाले कह रहे हैं कि हम आखिरी कतरे तक लडे़ंगे। जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा। हमने 60 साल जेल भी काटी, रेल भी काटी। अभी तो 60 महीने भी नहीं बीते, यह तो बिलबिला उठे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तंवर साइकिल यात्रा के नाम पर कांग्रेस को संगठित कर लोगों को जोड़ना चाहते थे। लोगों की जागरूकता के कारण उनकी साइकिल सांपला में ही पंक्चर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed