फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चीनी के लोग अपनी बेटियों को बनाना चाहते हैं गीता- बबीता जैसा

चीनी के लोग अपनी बेटियों को बनाना चाहते हैं गीता- बबीता जैसा

Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
चीनी के लोग अपनी बेटियों को बनाना चाहते हैं गीता- बबीता जैसा
फोटो 17 से 24
विज्ञापन

चीनी लोग अपनी बेटियों को बनाना चाहते हैं गीता-बबीता जैसा
बोले, चीन में लाखों अभिभावक अपने बच्चों को कुश्ती सिखाने के लिए अखाड़ों में भेजने लगे
प्रेम सारस्वत
सिवानी मंडी।
पहलवान महाबीर फौगाट और उनकी पहलवान बेटियों को लेकर बनी दंगल फिल्म को देखने के बाद चीन में कुश्ती का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वहां के अभिभावक अपने बच्चों को गीता और बबीता की तरह अखाड़े में उतारना चाहते हैं। चीन में दंगल मूवी से इतने प्रभावित हैं कि अगर उन्हें महाबीर फौगाट को चीन में आने का निमंत्रण मिल जाए तो वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो सकती है।
यह बात मंगलवार को गांव चौधरीवास स्थित हिंदू स्कूल में चल रही पहलवान महावीर फौगाट खेल नर्सरी में दंगल फिल्म के असली नायक पहलवान महाबीर फौगाट को देखने आए चीन के शिष्टमंडल में शामिल लियो, मिसियल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने पहलवान महाबीर फौगाट को चीन आने का निमंत्रण दिया और कहा कि सर केवल इंडिया ही नहीं, बल्कि चीन में भी आपके ढेर सारे दीवाने हैं। एक सवाल के जवाब में वे बोले कि चीनी लोगों में पहलवान महाबीर फौगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता की फैन फॉलोअर्स ज्यादा हैं। इस दौरान पास में ही बैठे पहलवान महाबीर ने चीन से आए अपने प्रशंसकों का आभार जताया कि इस प्यार के लिए चीनी लोगों का शुक्रिया। पहलवान महाबीर ने कहा कि वे खुद नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े प्रशंसक हैं। अपनी वाइफ मिसियल के साथ आए कारोबारी लियो ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं और वे चाहते हैं कि उनकी दोनों बेटियां सीसी और कोको भी गीता और बबीता बनकर हमारे देश का विदेशों में नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि पहलवान महाबीर फौगाट भारत में उन्हें खुद कुश्ती के गुर सिखाए। इसके लिए वे अपनी बेटियों को भारत भी भेजने के लिए सहमत हैं। उन्होंने बताया कि वे ही नहीं बल्कि चीन में लाखों अभिभावक अपने बच्चों को कुश्ती सिखाने के लिए अखाड़ों में भेजने लगे हैं, चूंकि चीन के किसी भी रेसलर ने अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बनाई है।
विज्ञापन

चीन में दंगल मूवी के बारे में चीनी शिष्टमंडल ने कहा कि वहां के लोग इसे मूवी नहीं मानत, बल्कि यह एक शिक्षाप्रद पुस्तक है। इसे देखने के बाद अभिभावकों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। चीन में लोगों ने इसे पूरे परिवार के साथ देखा तो बच्चों में भी अखाड़े में उतरने की जिज्ञासाएं पैदा होने लगीं। उन्होंने कहा कि चीन के स्टार जैकी चैन के भी रिकॉर्ड तोड़ देने वाले महाबीर फौगाट को लोग स्टार के साथ टीचर भी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर फौगाट बोले, चीनी राष्ट्रपति दे चुके दंगल की बधाई
पहलवान महाबीर फौगाट ने कहा कि चीन में भारी सफलता के बाद चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का उनके पास फोन आया था, उन्होंने इसके लिए बधाई भी दी थी। उन्होंने चीनी प्रशंसकों से कहा कि पीएम मोदी से उनकी तुलना किसी भी नजर से उचित नहीं। वे खुद नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े प्रशंसक है। उन्होंने कहा कि चीन से आए लोगों की तरफ से उन्हें वहां जाने का निमंत्रण मिला है और जल्द ही वे इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। हिंदू स्कूल के निदेशक अजय चाहर ने चीनी नागरिकों और पहलवान महाबीर फौगाट को स्मृतिचिह्न देकर उन्हें सम्मानित भी किया और उन्हें सम्मान की सूचक पगड़ियां भी पहनाई। इस मौके पर अजय श्योराण, नरेश सेलपाड़, सुरेश क्रांतिकारी, सतीश यादव, डॉ. हरेंद्र, बजरंग लाल श्योराण, जितेंद्र मलिक, प्रिंसिपल प्रवीण गुप्ता, सुनील शास्त्री, जीनियस, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed