फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आसाराम के आश्रमों पर पसरा रहा सन्नाटा

आसाराम के आश्रमों पर पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आसाराम के आश्रमों पर पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आसाराम पर फैसला आने के बाद हिसार स्थित उनके दोनों आश्रमों में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ समर्थकों ने सुबह अदालत का फैसला आने से पहले सिरसा रोड स्थित आश्रम में हवन किया। सुरक्षा के लिहाज से आश्रम के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
बगला रोड पर नहर के पास आसाराम का करीब छह एकड़ में आश्रम है। यह आश्रम 21 साल पहले बनाया गया था जिसमें आसाराम के प्रवचनों के लिए स्थायी शेड बनाया गया है। आसाराम के रहने के लिए एक स्पेशल कुटिया है जिसमें किसी भी अन्य को रहने का अधिकार नहीं है। आश्रम के केयर टेकर रंजित ने बताया कि इस आश्रम में आसाराम केवल एक बार ही आए थे। यहां कभी-कभी प्रवचन होते हैं। आश्रम की पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम है। आश्रम में बुधवार को एक भी समर्थक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

--------
सिरसा रोड पर करीब तीन एकड़ में है दूसरा आश्रम
आसाराम का दूसरा मुख्य आश्रम सिरसा रोड पर है। करीब तीन एकड़ में बने इस आश्रम में आसाराम कई बार आए हैं। प्रवचनों के लिए बने शेड में आसाराम के लिए एक बड़ा कांच का कक्ष बना हुआ है जिसमें बैठकर आसाराम प्रवचन करते थे। उड़ीसा निवासी संतोष इस आश्रम के केयर टेकर हैं। संत आसाराम का फैसला आने से पहले उन्होंने बुधवार को मौन व्रत धारण किया था। उनके सहायक मनीष ने बताया कि सुबह के समय यहां हवन यज्ञ किया था। इसके बाद समर्थक वापस चले गए। यहां हर रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रवचन होते हैं। आश्रम की संपत्ति ट्रस्ट के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
एक कंपनी को रखा अलर्ट पर
पुुलिस अधीक्षक ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक कंपनी को अलर्ट पर रखा था। इस कंपनी को पुलिस लाइन में तैनात किया गया था। जरूरत पड़ने पर इस कंपनी को मौके पर भेजा जाना था। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, वज्र वाहन, क्रेन को भी अलर्ट पर रखा था।


मेन आश्रम पर लगी सुरक्षा
आसाराम के सिरसा रोड स्थित आश्रम पर सुबह के समय पुलिस की गाड़ी भेजी गई थी। बेहद कम समर्थक मौजूद थे। हवन के बाद यह समर्थक भी लौट गए थे। इसके बाद पुलिस बल के अधिकतर कर्मचारी वापस लौट गए। केवल दो पुलिस कर्मियों को यहां रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed