फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उमरा के किसान की बेटी खेलेगी आस्ट्रेलिया में कॉमनवैल्थ खेल

उमरा के किसान की बेटी खेलेगी आस्ट्रेलिया में कॉमनवैल्थ खेल

Thu, 15 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
उमरा के किसान की बेटी खेलेगी आस्ट्रेलिया में कॉमनवैल्थ खेल
हिसार। उमरा गांव को हरियाणा प्रदेश का हॉकी हब कहें तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां की बेटियों ने समय-समय पर गांव के साथ देश का नाम रोशन किया है। अब उमरा गांव के किसान दलबीर सिंह की बेटी पूनम मलिक आस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरी बार अपनी हॉकी का कमाल दिखाएगी। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में 4 अप्रैैल से 15 अप्रैल तक कॉमनवेल्थ खेेलों का आगाज होने जा रहा है। इन खेलों में भारत की हॉकी टीम में हरियाणा प्रदेश की 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन सात खिलाड़ियों में से हिसार के उमरा गांव की बेटी पूनम ने अपना नाम पक्का कर लिया है। पूनम के कोच आजाद सिंह मलिक व हरभजन सिंह ने पूनम का कॉमनवेल्थ खेलों में चयन होने पर बधाई दी। फिलहाल पूनम बैंगलोर के साई सेंटर में कॉमनवेल्थ के लिए अभ्यास कैंप में भाग ले रही है।
विज्ञापन

पूनम हिसार के साई सेंटर में कम एंड प्ले स्कीम के तहत अभ्यास करती है। वह भारतीय हॉकी टीम में बतौर फॉरवर्ड प्लेयर की भूमिका में अपनी स्टिक का जादू दिखाएगी। पूनम के माता-पिता गांव में ही खेती करते हैं।
विज्ञापन

सविता हॉकी खिलाड़ी
कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि पूनम के अलावा सिरसा के गांव जोधकां की बेटी सविता का भी भारतीय कॉमनवेल्थ हॉकी टीम में चयन हुआ है। सविता भी हिसार साई सेंटर की अभ्यास करती हैं। हॉकी के प्रति सविता का बहुत लगाव है। भारतीय हॉकी टीम में सविता बतौर गोलकीपर की भूमिका में नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम और सविता की उपलब्धि
सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि पूनम व सविता दोनों ही 2017 में एशिया कप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। एशियाई खेलों में पूनम ब्रांज मेडल भी जीत चुकी है। इसके अलावा पूनम मलिक व सविता ओलंपिक व कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करके देश का गौरव बढ़ा चुकी है।

भारतीय कॉमनवैल्थ टीम में हरियाणा की चयनित खिलाड़ी
पूनम मलिक हिसार
नेहा गोयल सोनीपत
सविता जोधकां सिरसा
रानी नवजोत, नवनीत कौर, मोनिका शाहबाद से
दीपिका ठाकुर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed