{"_id":"5a70c6374f1c1b8e268b746d","slug":"171517340215-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एनएच-52 बाईपास पर गांव न्योली कलां के पास मंगलवार तड़के अचानक गाय आगे आने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के जिला संगरूर के गांव दिवानगढ़ कैंपर निवासी 52 वर्षीय चालक भोला सिंह और गांव ढिंढोली कलां निवासी 48 वर्षीय मंगू सिंह धान की पराली की तूड़ी बेचने जयपुर गए थे। दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भोलासिंह का भाई महेंद्र और एक अन्य जोगा सिंह थे। उन्होंने जयपुर के पास तूड़ी बेच दी थी। चारों लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोमवार रात को संगरूर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार तड़के चार बजे राजगढ़ रोड से बाईपास पर मुड़कर न्योली कलां के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गाय आगे आने के कारण असंतुलित होकर साथ लगते गड्ढों में जा पलटी। पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आए महेंद्र और जोगासिंह ने रुककर आते-जाते वाहनों को रुकवाया। उन्होंने लोगों के सहयोग से भोला सिंह और मंगू सिंह को बाहर निकाला। फिर एंबुलेंस में सिविल अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।