{"_id":"5a3571004f1c1b6a118b8327","slug":"171513451776-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन भी तापमान सामान्य से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरे दिन भी तापमान सामान्य से कम
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जम्मू कश्मीर की बर्फबारी से उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। शनिवार को तीसरे दिन भी लोग सुबह-शाम सर्दी में ठिठुरते रहे। दोपहर को धूप निकलने पर कुछ देर के लिए राहत मिली थी।
शनिवार की दोपहर धूप खिलने से लोगों को कुछ देर के लिए सर्दी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान पिछले 4 दिनों सामान्य से नीचे चल रहा है। तापमान में शनिवार को मामूली सुधार हुआ है । इसके बावजूद यह भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों तापमान में 15.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहने और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूटती रही। रात के समय सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह के वक्त 5 से 9 बजे तक कोहरे का प्रभाव भी रहा। इसके चलते सुबह के समय वाहनों की गति पर असर हुआ।
कई गाड़ियां रही लेट
गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 3 घंटे लेट रही। गंगानगर-रेवाड़ी ट्रेन भी 3 घंटे से ज्यादा लेट रही। रोडवेज की सुबह 4 से 8 बजे तक के बीच चलने वाली बसों तय समय से एक से डेढ घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
दोपहर को कुछ राहत के बाद शाम को फिर से ठिठुरे लोग
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठंड