{"_id":"690515ac67faf9f8890f4aa6","slug":"17-seats-filled-in-the-first-counselling-of-bsc-nursing-second-counselling-will-be-held-soon-hisar-news-c-21-hsr1020-740705-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएससी नर्सिंग की पहली काउंसिलिंग में भरीं 17 सीटें, जल्द होगी दूसरी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएससी नर्सिंग की पहली काउंसिलिंग में भरीं 17 सीटें, जल्द होगी दूसरी काउंसिलिंग
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए पहली काउंसिलिंग में 20 में से 17 सीटों पर दाखिले हो गए हैं। शुक्रवार को हुई काउंसिलिंग में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न हुई। काउंसिलिंग के बाद छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने बताया कि पहली काउंसिलिंग में 17 सीटें भर चुकी हैं, जबकि तीन सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए अगले सप्ताह द्वितीय काउंसिलिंग आयोजित किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शेष आवेदक पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की वेबसाइट uhsr.ac.in और haryananursescouncil.in पर द्वितीय काउंसिलिंग की तिथि देख सकते हैं। कॉलेज
जीजेयू में भी नर्सिंग कॉलेज को लेकर पूरी तैयारी
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में भी बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने बताया कि पिछले वर्ष ही यह पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से दाखिले नहीं हो पाए थे। इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल कॉलेज के लिए विशेषज्ञ टीम निरीक्षण कर चुकी है और 30 नवंबर 2025 तक दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है।