फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कंपनियों में गोल्ड नहीं सेफ

कंपनियों में गोल्ड नहीं सेफ

Thu, 01 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कंपनियों में गोल्ड नहीं सेफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अगर आपने गोल्ड लोन लिया हुुआ है और आपका गोल्ड (सोना) लोन देने वाली कंपनी के पास जमा है तो जरा सावधान हो जाइए। शहर की जिन भी कंपनियों में आपका सोना जमा है वो सेफ नहीं है क्योंकि इन कंपनियों में सुरक्षा की ठीक से व्यवस्था नहीं है। जहां सिक्योरिटी है वो नाकाफी है और कुछ में तो सिक्योरिटी है ही नहीं। केवल रात में एक सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी दे रहा है। करोड़ों रुपये के सोने पर कंपनियां सिक्योरिटी के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं कर पा रही। इस तरह की इन कंपनियों की लापरवाही पुलिस प्रशासन की भी परेशानी बढ़ा रही हैं साथ ही आम लोगों के लिए भी बड़ी समस्या है।
9 कंपनियों में शहर के 1700 लोगों का करोड़ों का सोना जमा
शहर में पांच गोल्ड लोन कंपनियों की कुल 9 शाखाएं हैं। इनमें करीब 1700 लोगों का सोना जमा है। इन नौ कंपनी में से 6 के कार्यालयों में ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। दो में सिक्योरिटी गार्ड हैं ही नहीं और एक के कार्यालय में सिर्फ रात को ही सिक्योरिटी गार्ड होता है। सीसीटीवी सभी के कार्यालय में हैं। उनका संचालन ठीक है। एक कंपनी के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिक्योरिटी गार्ड लगाना कंपनी मुख्यालय का काम है। हम स्वयं चाहते हैं कि सिक्योरिटी गार्ड होना चाहिए। उससे हम व गोल्ड सुरक्षित रहेंगे। लेकिन हम अपने स्तर पर गार्ड तैनात नहीं कर सकते।
विज्ञापन

अगर इंश्योरेंस है तो आपका खरा सोना सुरक्षित
अगर गोल्ड लोन के साथ आपने इंश्योरेंस भी करवाया है तो आपको कुछ राहत मिल सकती है। ये गोल्ड लोन लेने वाले व्यक्ति पर निर्भर है। अगर इंश्योरेंस होगा तो कम से कम इंश्योरेंस करने वाली कंपनी किसी तरह की वारदात पर आपके सोने की भरपाई तो कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिए सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के निर्देश
एसपी मनीषा चौधरी ने सभी एसएचओ को आदेश दिए हैं वे अपने एरिया की ऐसी कंपनियों की पहचान कर वहां पर सिक्योरिटी व्यवस्था का जायजा लें। इनकी रिपोर्ट तैयार करें और सिक्योरिटी को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के लिए इन कंपनियों को निर्देश दें। एसपी ने ये भी निर्देश दिए कि संबंधित थाना चौकी के एरिया में गोल्ड लोन वाली कंपनियों के बाहर पीसीआर व राइडर से निगरानी भी करें।

आपका खरा सोना नहीं सेफ, गोल्ड लोन कंपनियों में नहीं सिक्योरिटी गार्ड
9 कंपनियों में से 6 में ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed