फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   श्री देवी भवन स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों का पेपर रद्द

श्री देवी भवन स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों का पेपर रद्द

Fri, 08 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
श्री देवी भवन स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों का पेपर रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। देवी भवन स्कूल में वीरवार को हुई हरियाणा ओपन स्कूल की 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर बोर्ड ने रद्द कर दिया है। इस स्कूल में 37 व 38 नंबर दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षा केंद्रों में पेपर के दौरान नकल करने पर कुल 31 यूएमसी बनाए। इसमें 37 नंबर परीक्षा केंद्र पर 28 विद्यार्थियों पर नकल करने के मामले दर्ज हुए और 38 नंबर सेंटर पर तीन मामले दर्ज हुए।
शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों का स्टाफ भी बदल दिया है। अगले पेपर में इस सेंटर पर पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। उड़नदस्ता टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। उड़नदस्ता टीम के सदस्यों के अनुसार जब उन्होंने परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल करने से रोका व नकल की पर्ची मिलने पर यूएमसी बनाए तो विद्यार्थियों व उनके अभिभावक कहासुनी पर उतर आए। इस बारे में उन्होंने हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन से शिकायत की है।
विज्ञापन


हमें उड़नदस्ता टीम सदस्यों की शिकायत मिली थी कि देवी भवन स्कूल में ये मामला हुआ है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पेपर रद्द कर दिया गया है। ड्यूटी स्टाफ को बदल दिया गया है। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed