फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फरवरी में हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ने की संभावना, प्रक्रिया अंतिम चरण में

फरवरी में हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ने की संभावना, प्रक्रिया अंतिम चरण में

Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
फरवरी में हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ने की संभावना, प्रक्रिया अंतिम चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नवनिर्मित एयरपोर्ट से फरवरी महीने में फ्लाइट्स उड़ने की संभावना है। पहले चरण में हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू और जयपुर के लिए फ्लाइट्स उड़ेंगी। इसके लिए पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फ्लाइट्स उड़ाने के लिए दो कंपनियों के बीच करार को लेकर वार्ता की जा रही है। फरवरी में उड़ान को लेकर खुद नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने भी दावा किया है।
गौरतलब है कि 4194 एकड़ जमीन पर तैयार हुए एयरपोर्ट की बिल्डिंग का 15 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्घाटन किया था। पहले एक नवंबर से फ्लाइट्स चलने की बात कही गई थी। मगर प्रक्रिया आगे बढ़ गई।
विज्ञापन


पांचों स्थानों के लिए दो कंपनियों से चल रही वार्ता
फ्लाइट्स उड़ाने के लिए अनुबंध करने को सरकार और दो निजी कंपनियों के बीच वार्ता चल रही है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता के अनुसार हिसार से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए पिनाकल कंपनी जबकि हिसार से देहरादून, जम्मू और जयपुर के बीच फ्लाइट्स उड़ाने को लेकर स्पाइस कंपनी के साथ बातचीत की जा रही है। दोनों कंपनियों के साथ करार होने के बाद फ्लाइट्स उड़नी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलेंगे हिसार के विकास के रास्ते
डॉ. कमल गुप्ता के मुताबिक हिसार एयरपोर्ट प्रदेश का पहला अपना एयरपोर्ट होगा। इसके बनने के बाद हिसार के विकास के रास्ते खुलेंगे। व्यापारी वर्ग को इसका बड़ा फायदा होगा। परिवहन संयोजकता बढ़ेगी। आवागमन आसान होगा। टिकटों का किराया भी बेहद कम रखा जाएगा, जिससे सामान्य वर्ग के आम लोगों को भी हवाई जहाज का सफर करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed