फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, मचा हड़कंप

बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, मचा हड़कंप

Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, मचा हड़कंप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। डोगरान मोहल्ले में शनिवार को बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस फैलने से आसपास में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव को रोका। गैस के प्रभाव से पड़ोस में रहने वाली एक छोटी बच्ची भी बेहोश हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
जानकारी के अनुसार डोगरान मोहल्ला में चल रही काका आइस फैक्ट्री से गैस लीक होने लगी। आसपास के लोगों की आंखों में जलन होने के चलते रिसाव का पता चला। मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर आकर रिसाव पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक पवन ने बताया कि पाइप पर कोई भारी चीज के अचानक गिरने से गैस लीक हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा ट्रैफिक में फेरबदल
गैस लीक होने के बाद बने हालातों से पुलिस को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने पहले तो फैक्ट्री के आसपास एकत्रित भीड़ को वहां से हटाया। उसके बाद कुछ देर के लिए फैक्ट्री की साइड जाने वाले रास्ते को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी एरिया में नहीं चला सकते फैक्ट्री
नियमों के अनुसार शहर के रिहायशी क्षेत्र में बर्फ की फैक्ट्री चलाना गलत है। यहां फैक्ट्री नहीं चलाई जा सकती। इससे हमेशा आसपास के रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है। हालांकि इसके बावजूद भी नगर निगम एरिया में बिना किसी रोकटोक के कई फैक्ट्रियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed