फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डूबने से मौत

डूबने से मौत

Wed, 02 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
डूबने से मौत
नहर के तीन फुट पानी में डूबने से एचएयूू के पेंटर की मौत
विज्ञापन

हिसार। कैमरी रोड पर बालसमंद ब्रांच नहर में डूबने से सोमवार शाम को एचएचयू की लेबर कॉलोनी के 28 वर्षीय वीरू की मौत हो गई। वह पेंटर था। खास बात यह है कि नहर में तीन फुट के आसपास पानी था। बताया जाता है कि वह नहर किनारे दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। वह नहाने उतरा था कि डूब गया। आजाद नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एचएयू के रामगोपाल ने बताया कि उनका बेटा वीरू पेंटर था और एक बच्ची का पिता था। हमें सोमवार को कैमरी रोड के शास्त्री नगर में एक परिचित के घर पर होने वाले एक समारोह में जाना था। मैंने शाम पांच बजे वीरू से फोन पर बात की थी। वीरू ने कहा था कि आधे घंटे में आ रहा है। वे इंतजार करते रहे। करीब छह बजे छोटे बेटे दीपक के पास एक अस्पताल से फोन करने वाले ने बताया कि वीरू का उपचार चल रहा है। वे अस्पताल में पहुंचे तो वीरू आईसीयू में भर्ती था, उससे कोई बात नहीं हुई। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त भीम ने बताया कि वे शाम पांच बजे बालमसंद नहर के किनारे गए थे। वहां वीरू, एचएयू का सन्नी और लक्ष्मी विहार का प्रदीप शराब पी रहे थे। एक बोतल में थोड़ी शराब बची हुई थी। हम उनके पास बैठ गए और शराब पीने लगे। कुछ देर बाद मैं दोस्त अजय के साथ खाने का सामान लेने रेलवे फाटक के पास गया। हम दस मिनट बाद वापस पहुंचे और सन्नी व प्रदीप से वीरू के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह नहाने उतरा था और डूब गया। यह सुनकर वह और अजय कपड़ों समेत नहर में कूद गए। कुछ देर बाद वीरू को बाहर निकाला और एक अस्पताल में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। आजाद नगर चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है और इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed