{"_id":"6838b7ece04d1cb52003d09f","slug":"15-year-old-boy-died-after-drowning-in-new-siwani-feeder-canal-body-found-in-the-canal-after-11-hours-hisar-news-c-21-hsr1020-636535-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: न्यू सिवानी फीडर नहर में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 11 घंटे बाद नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: न्यू सिवानी फीडर नहर में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 11 घंटे बाद नहर में मिला शव
विज्ञापन
हांसी। भिवानी रोड पर न्यू सिवानी फीडर नहर में वीरवार को 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर को ढूंढने के लिए 11 घंटे तक नहर में सर्च अभियान चलाया गया। शाम पांच बजे उसका शव ढाई किलोमीटर दूर उमरा रोड पर नहर में बहता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
घटना सुबह करीब छह बजे की है। मृतक किशोर संदीप भिवानी रोड स्थित रामसिंह कॉलोनी का रहने वाला था। किशोर सुबह करीब 6 बजे भिवानी रोड पर सिवानी फीडर नहर पर घूमने आया था। इस दौरान वह सिवानी फीडर नहर में गिर गया। बहाव तेज होने के कारण संदीप पानी में बह गया और वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास पड़ोस के काफी लोग पुल के पास एकत्रित हो गए। संदीप को ढूंढने के लिए कई लोगाें ने नहर में छलांग लगाई। इसके साथ ही सिटी थाना को पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों टीम मौके पर पहुंची। संदीप को ढूंढने के लिए नहर पर कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। संदीप के परिजन व राम सिंह कॉलोनी के काफी युवक पूरा दिन सिवानी फीडर नहर पर ढूंढने में जुटे रहे। उमरा रोड व देपल रोड पुल तक गोताखोरों ने व लोगों ने संदीप को ढूंढा। शाम पांच बजे के बाद संदीप का शव उमरा रोड पुल के पास के बहता हुआ मिला। संदीप का पिता रमेश कुमार मजदूरी करता है।
गोताखोरों की मदद से किशोर को ढूंढने के लिए नहर में दिनभर प्रयास किया गया। शाम पांच बजे के बाद उमरा रोड पुल के पास बच्चे का शव पानी में बहता हुआ मिला। परिजनों के बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।- सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना