फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   134-ए : दिन में अधिकारियों से उलझते रहे अभिभावक, देर रात आया रिजल्ट

134-ए : दिन में अधिकारियों से उलझते रहे अभिभावक, देर रात आया रिजल्ट

Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
134-ए : दिन में अधिकारियों से उलझते रहे अभिभावक, देर रात आया रिजल्ट
हिसार/बालसमंद। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए 18 अप्रैल को आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम वीरवार देर रात को घोषित कर दिया गया। दिनभर अभिभावक परीक्षा परिणाम का इंतजार करते रहे। कभी ऑनलाइन चेक करते तो कभी बीईओ कार्यालय में जाकर जानकारी लेते। कुछ अभिभावक तो बीईओ कार्यालय में अधिकारियों से उलझ गए।
विज्ञापन

हालांकि बीईओ इंद्रजीत कौर तक की अभिभावकों से बहसबाजी हुई। एकबारगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर अपने कार्यालय में जाकर बैठ गई। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब शुक्रवार को उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ड्रा के जरिये स्कूल अलॉट किए जाएंगे। पहले ड्रा में विद्यार्थी 22 से 24 अप्रैल तक स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद दूसरा ड्रा 25 अप्रैल को निकलेगा। इसके बाद 29 अप्रैल से 1 मई तक दूसरे चरण के दाखिले होंगे।
विज्ञापन

वेबसाइट की खामियां बनी देरी से रिजल्ट का कारण
नियम 134 ए के तहत वीरवार सुबह रिजल्ट घोषित होना था। मगर रिजल्ट देर शाम को वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया गया। रिजल्ट में हो रही देरी का मुख्य कारण वेबसाइट पर शुरुआत से चली आ रही खामियां है। अगर समय से ही अधिकारी वेबसाइट की खामियां दूर करवा लेते तो रिजल्ट घोषित करने में देरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर कार्यालयों में चक्कर लगाते रहे अभिभावक
वीरवार को जैसे जैसे रिजल्ट में देरी हो रही थी उसी प्रकार अभिभावकों की परेशानी बढ़ती जा रही थी। दोपहर तक रिजल्ट घोषित न हो पाने के कारण अभिभावकों ने संबंधित खंड कार्यालयों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। गजब कि बात तो ये है कि अधिकारियों को ही नहीं पता था कि आखिर रिजल्ट कब घोषित होगा। अधिकारी अभिभावकों को शुक्रवार को रिजल्ट घोषित करने की कहते रहे लेकिन रिजल्ट वीरवार को ही घोषित हो गया।

अंतिम तिथि के बाद भी बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
नियम 134ए के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी। मगर 12 अप्रैल को भी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए। 12 अप्रैल को हरियाणा से आए कुल आवेदनों की संख्या 1 लाख 36 हजार 439 थी जबकि रिजल्ट घोषणा के समय यह संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 564 हो गई। अंतिम तिथि के बाद 125 विद्यार्थियों की संख्या बढना किसी गड़बड़ी की ओर इशारा करती है।


हिसार द्वितीय खंड के 454 विद्यार्थी पास
हिसार द्वितीय खंड के 455 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों ने 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस खंड से परीक्षा में 581 विद्यार्थी बैठे थे। परीक्षा में पास सभी विद्यार्थियों को आज स्कूल अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed