{"_id":"5b241efd4f1c1b694d8b6ada","slug":"141529093885-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी, दो करोड़ की लागत से बना दमकल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी, दो करोड़ की लागत से बना दमकल केंद्र
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी, दो करोड़ की लागत से बना दमकल केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर बिना भेदभाव के कार्य करते हुए उपमंडल सिवानी में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नई सड़कों का निर्माण, पार्कों का नवीनीकरण, गांवों में व्यायामशालाएं, नए बिजली घर, जलघर तथा सड़कों के दोनों तरफ ब्लाक लगाए गए हैं। सिवानी उपमंडल के सुंदरीकरण के लिए गांवों व शहर में वन विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया और पौधों को पालने बकायदा गमले बनाए गए। शहर वासियों की वर्षों पुरानी मांग व जरूरत को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सिवानी के रूपाणा रोड़ पर दमकल केंद्र बनाया गया है।
यह जानकारी देते हुए सिवानी के एसडीएम सुरेश कस्वां ने बताया कि छह कनाल में बने इस दमकल केंद्र के निर्माण पर 2 करोड़ से अधिक राशि खर्च की गई है और दमकल गाड़ी भी आ चुकी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सरकार के आदेशानुसार दमकल केंद्र का निर्माण करवाया गया है और दमकल केंद्र में कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि शहर में लाखों रुपये की राशि से पार्कों का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। इन पार्कों में टहलने के लिए पगडंडी व बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि लगाए गए हैं। इस प्रकार शहर में यातायात व्यवस्था सरल बनाने व तंग सड़कों को चौड़ा करने के लिए दोनो तरफ ब्लॉक लगाए गए है।