फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खिलाड़ियों की डाइट जांचने पहुंचे नायब तहसीलदार

खिलाड़ियों की डाइट जांचने पहुंचे नायब तहसीलदार

Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों की डाइट जांचने पहुंचे नायब तहसीलदार
हिसार। खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों की ओर से डाइट को लेकर उठाए गए सवालों को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। जिसके बाद सोमवार को नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर डाइट की जांच कराई गई। नायब तहसीलदार ने खिलाड़ियों से फीडबैक भी लिया। सोमवार को सीनियर ओपन फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान जाट कॉलेज के खेल ग्राउंड में कई मैच खेल गए। इन खेलों का उद्घाटन नगर निगम के पूर्व पार्षद विनोद ढांडा ने किया। प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच सेंट सोफिया स्कूल और लितानी गांव की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट सोफिया स्कूल की टीम 3-2 से विजयी रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बांडाहेड़ी और गंगवा गांव की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में रोचक मुकाबला देखने को मिला। मैच समाप्ति पर दोनों टीमों के अंक बराबर थे। बाद में पेनल्टी कोर्नर के जरिए मैच का परिणाम निकाला गया। इसमें गंगवा की टीम 4-2 से विजयी रही। सेमीफाइनल मुकाबले में मसूदरपुर गांव की टीम का मुकाबला जाट कॉलेज की टीम के साथ हुआ। यह मैच भी रोमांचक रहा। इस मैच में पेनल्टी कार्नर के जरिए निकले परिणाम में जाट कॉलेज 5-4 से विजयी रहा। इसके अलावा महावीर स्टेडियम में हुए खेल मुकाबलों में बैडमिंटन में 40 से अधिक आयु वर्ग में सुनील कुमार प्रथम, नरेश कुमार द्वितीय रहे। महिला वर्ग में सरोज देवी प्रथम, सुनीता द्वितीय रही। इसी स्पर्धा में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एसएस श्योराण प्रथम और राजीव कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा महाबीर स्टेडियम में सीनियर ओपन वर्ग में 40 से अधिक आयु वर्ग की महिला पुरुषों की दौड़, कुश्ती के मुकाबले भी कराए गए थे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की डाइट की जांच
महाबीर स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों की दी जाने वाली डाइट की नायब तहसीलदार हरकेश गुप्ता ने जांच की। जांच के बाद नायब तहसीलदार ने कहा कि सोमवार को खामियां नहीं मिली। खिलाड़ियों को सेब, केले, मिठाई सहित अन्य सामान दिए जा रहे हैं। सीटीएम शालिनी चेतल ने डाइट जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed