फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   government medicines were found filled in three cisterns from the well

Hisar: कुएं से तीन कट्टों में भरी मिलीं सरकारी दवाइयां, जांचा जा रहा स्टॉक रजिस्टर

Wed, 07 Sep 2022 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 02:23 AM IST
सार

गांव मसूदपुर के कुएं में एक साल बाद एक्सपायर होने वाली महिलाओं व बच्चों की दवाएं फेंकीं गई थी। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से पहले अधिकांश दवाइयां रात में ही निकाल ली गईं। 

विज्ञापन
government medicines were found filled in three cisterns from the well
हांसी: जांच करने पहुंची टीम को कुएं में थोड़ी मात्रा में ही दवाइयां व सिरिंज मिले। - फोटो : Hisar

विस्तार

हरियाणा के हांसी के गांव मसूदपुर के कुएं में एक साल बाद एक्सपायर होने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों की दवाएं फेंकने की सूचना के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम को कुएं से तीन कट्टों में भरी दवाइयां बरामद हुई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कल तक कुएं में कई कट्टे और पॉलिथीन में दवाएं थी, जो रात में ही किसी ने निकाल ली। 

विज्ञापन


सिसाय पीएचसी की एसएमओ डॉ. मीनू ढींगड़ा ने बताया कि मंगलवार को कुएं से आयरन की सीरप, कई अन्य तरह की दवाइयां और सिरिंज मिली हैं। दवाइयों को अपने कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दवाइयां कुएं में कैसे और क्यों फेंकी गई, इसकी जांच की जा रही है। स्टॉक रजिस्टर खंगाल रहे हैं। बैच नंबर से मामले का खुलासा हो सकता है। रिपोर्ट जल्दी ही वरिष्ठ अफसरों को भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मसूदपुर गांव के किसान सुरेश सोमवार को खेत में बने कुएं की सफाई करने गए तो वहां इंजेक्शन, सिरिंज व सीरप से भरे गत्ते व कट्टे मिले। इसके बाद उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुछ दवाओं को कब्जे में ले लिया। कुएं में फेंकीं दवाएं और सिरिंज सरकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: खाप भी आई सामने, CBI जांच के लिए 11 को होगी सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत

वहीं, देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के अफसर दवाएं फेंकने की जानकारी से इनकार करते रहे। मंगलवार सुबह जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कुएं पर जांच के लिए पहुंची तो वहां केवल तीन कट्टों में ही दवा भरी मिली। सुरेश की मानें तो जो दवाएं मिली हैं, उन पर नॉट फॉर सेल लिखा है। 

कुएं में बरामद दवाइयां का ब्योरा 
आयरन की सीरप : 10
सिरिंज : 1250
इंजेक्शन : 10
पैरासिटामोल टैबलेट : 85 पैकेट
जेल : 170 पैकेट
जिंक टैबलेट : 2000

यह भी पढ़ें : नटवरलाल गिरफ्तार: सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी, हुए कई खुलासे


बड़े घोटाले का शक, होनी चाहिए उच्चस्तरीय जांच
ग्रामीणों का कहना है कि अगर सोमवार को ही कुएं में दवाइयां फेंकीं होने की जानकारी मिल गई थी तो उन्हें बाहर क्यों नहीं निकाला गया। दवाइयों की सुरक्षा भी नहीं की गई और जब कुआं खाली हो गया, तब अफसर जांच के लिए पहुंचे। इससे बडे़ घोटाले का अंदेशा है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। 

खेत मालिक ने लगाया धमकाने का आरोप
कुएं में दवाइयां फेंकने की सूचना पुलिस को देने वाले खेत मालिक सुरेश ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया जा रहा है। सुरेश ने बताया कि सोमवार को थाने पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ पुलिस कर्मचारियों ने यह कहना शुरू कर दिया कि जांच होगी तो तुम्हारे खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वे लोग इस मामले में शिकायत न करने की सलाह दे रहे थे। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।


स्वास्थ्य मंत्री करें मामले में हस्तक्षेप 
कांग्रेसी नेता तेलू राम जांगड़ा ने कहा कि दवा कुएं में फेंकना गंभीर साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। जांच हो तो बड़े घपले का भी खुलासा हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। ग्रामीण रमेश ने कहा कि कुएं में फेंकी गई दवाइयों के गायब होने से स्वास्थ्य महकमे के अफसरों की भूमिका और भी संदिग्ध हो गई है। इसकी पुलिस से तफ्तीश जरूरी है। 
 
खेत मालिक सुरेश ने सूचना दी थी कि उनके खेत के कुएं में अधिक मात्रा में दवाइयां फेंकी गई हैं। हमने सुरेश को बोला था कि इसकी शिकायत हेल्थ विभाग को दें, मगर खेत मालिक ने कहा था कि वह तो थाने में ही शिकायत करेंगे। इसके बाद मामले की सूचना हेल्थ विभाग को दे दी गई थी। वही अब मामले की जांच व कार्रवाई करेंगे। - सुरेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी हांसी

मसूदपुर के कुएं में फेंकी गईं दवाइयों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सिसाय सीएचसी की एसएसओ मीनू, दो एमओ, चीफ फार्मेसिस्ट सुरेश कुमार व फार्मेसी अफसर रमेश कुमार को शामिल किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। - डॉ. जितेंद्र, कार्यकारी सीएमओ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed