फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 tola of gold ornaments and cash stolen from house in Dhingtana

धिंगताना में मकान से 14 तोले सोने के गहने और नकदी चोरी

Fri, 18 Jun 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
14 tola of gold ornaments and cash stolen from house in Dhingtana
सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहे चोर। - फोटो : Hisar
बरवाला। गांव धिंगताना में वीरवार रात चोर एक मकान से 14 तोले सोने के गहने और 30 हजार की नकदी ले गए। परिवार जिस कमरे में सोया हुआ था बदमाशों ने उसके साथ लगते कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर अलसुबह थाना प्रभारी प्रह्लाद राय मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस जांच के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या 8-9 बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात चोरों ने गांव धिंगताना निवासी ठेकेदार राजेंद्र के घर की अलमारी में रखे करीब सवा 14 तोले सोने के गहने व 30 हजार रुपये चुरा लिए। चोरों ने गांव के कई अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों के भौंकने के कारण कामयाब नहीं हो पाए। गली में मौजूद कुत्ते भौंकने लगे, तो ग्रामीणों की नींद खुल गई और काफी लोग जमा हो गए। राजेंद्र का परिवार उठा तो वारदात का पता चला। वहीं, घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed