फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13.32 quintals of poppy husk and 2 kg opium seized from a truck in Barwala

Hisar News: बरवाला में ट्रक से 13.32 क्विंटल चूरापोस्त और 2 किलो अफीम पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
13.32 quintals of poppy husk and 2 kg opium seized from a truck in Barwala
बरवाला। शहर की जीरी मंडी के गेट के पास पुलिस ने लावारिस खड़े ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। इस दाैरान ट्रक के केबिन से 2 किलोग्राम अफीम व 13.32 क्विंटल चूरापोस्त पकड़ा। पुलिस ने ट्रक व नशीले पदार्थ को कब्जे में मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंडी के बाहर लावारिस ट्रक खड़ा होने की सूचना पर एवीटी स्टाफ के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर के नेतृत्व में एएसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जब ट्रक की जांच शुरू की तो ट्रक में बारदाने के अलावा कुछ और होने का अंदेशा हुआ। इस पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार आदमपुर रामनिवास भादू की मौजूदगी में ट्रक में लदे कट्टों को उतारना शुरू किया गया। इस दौरान खाली कट्टों के नीचे 76 कट्टे चूरापोस्त के बरामद हुए। वजन करने पर 70 कट्टों में 18 किलोग्राम प्रति कट्टा कुल 12 क्विंटल 60 किलोग्राम चूरा पोस्त व 6 कट्टों में 12 किलोग्राम प्रति कट्टा 72 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा ट्रक के केबिन से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed