{"_id":"5b313c5f4f1c1b6a4d8b885a","slug":"131529953375-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में दाखिले का फार्म नही भरा गया तो छात्रा ने जहर खाकर जान दी-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में दाखिले का फार्म नही भरा गया तो छात्रा ने जहर खाकर जान दी-----
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। कॉलेज एडमिशन के आवेदन से चूक गई छात्रा ने मानसिक तौर पर परेशान होकर जहर खा लिया। छात्रा को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सा के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
बवानीखेड़ा के गांव सीपर निवासी मोनू ने बताया कि उसकी बहन पूजा ने 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 88 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए थे। पूजा अपने रिजल्ट से काफी खुश थी। इस वर्ष तोशाम कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी। पिता जी का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। वह दादा के साथ रह रही थी। पूजा को इस बार दादा जी आगे नहीं पढ़ाना चाहते थे। जब पूजा को 12वीं में 88 प्रतिशत नंबर मिले तो उसके दादा पूजा को आगे पढ़ाने के लिए मान गए। पूजा ने तोशाम कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन किया था। 22 जून को जब पूजा ने अपने दाखिले के बारे में जानकारी के लिए फार्म चेक किया तो उसे पता लगा कि कुछ कॉलम न भरने के कारण उसका आवेदन रिजेक्ट हो गया है। इसलिए इस वर्ष उसका कॉलेज में दाखिला नहीं होगा।
यह जानकर वह काफी परेशान हो गई। घर के किसी सदस्य से बिना कुछ बोले अंदर चली गई। जब कुछ समय बाद घर से दूसरे सदस्यों ने पूजा के देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन गंभीर हालत में पूजा को हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।