{"_id":"59d28d174f1c1bd9798b4946","slug":"131506970903-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन का चुनाव
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया बड़ी अनोखी रही। मार्केट एसोसिएशन का तीन साल के लिए प्रधान पद पर होने वाला संवेदनशील चुनाव रहा। चुनाव अधिकारी ने प्रधान पद के चारों उम्मीदवार कमरे में बंद कर दिए और खुद चौकीदार को ढोल थमाकर डोर टू डोर एक-एक वोट डलवाने निकले। संवेदनशील चुनाव को लेकर पूरा दिन चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा के समर्थित उम्मीदवार ताराचंद अनेजा तीन वोट से जीत गए। अनेजा दूसरी बार प्रधान बने हैं। अनेजा जल्द ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए सदस्यों को मनोनीत करेंगे। इनमें उपप्रधान, सचिव, कैशियर, कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
चुनाव अधिकारी राम भनेटा और महेंद्र महता ने बताया कि कुल मत 146 थे। इनमें से 145 मतदाताओं ने वोट डाले। एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए सुबह आरंभ हुई चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता के चलते चुनाव अधिकारी राम भटेजा, महेंद्र महत्ता ने बैलेट पेपर हाथों में लिए और चौकीदार को ढोल देकर वे स्वयं मार्केट की हर दुकान पर पहुंचे और एसोसिएशन के सदस्य दुकानदार को तुरंत वोट डालने का अधिकार प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दुकानदार ने गुप्त रखे बैलेट पेपर पर अपना मत देकर ढोल में डाल दिया।
इनको मिले ये वोट
ताराचंद अनेजा - 61 वोट
वासुदेव शर्मा- 58 वोट
सुदर्शन तनेजा- 24 वोट
दीपक माटा- 2 वोट
मार्केट के दुकानदारों ने साथी ताराचंद अनेजा पर विश्वास जताया है। वे मार्केट की समस्याओं को उठाएंगे। प्रधान मार्केट के दुकानदारों के साथ मिलकर काम करेंगे। -डॉ. महेंद्र जुनेजा, पार्षद