फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   करीब दो सौ वोट कटवाने के लिए आपति लेकर खड़े रहे लोग, दोपहर दो बजे बाद सीट पर ही नहीं आया कर्मचारी

करीब दो सौ वोट कटवाने के लिए आपति लेकर खड़े रहे लोग, दोपहर दो बजे बाद सीट पर ही नहीं आया कर्मचारी

Tue, 19 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
करीब दो सौ वोट कटवाने के लिए आपति लेकर खड़े रहे लोग, दोपहर दो बजे बाद सीट पर ही नहीं आया कर्मचारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने वोटर लिस्ट में आपत्तियां दर्ज करवाने के आखिरी दिन शहरवासियों को खूब परेशान किया। हुडा कार्यालय में बिठाया गया कर्मचारी तो दोपहर दो बजे बाद सीट पर ही नहीं आया जबकि लोग शाम 3 बजे तक इंतजार करते रहे। बाद में लोगों ने कर्मचारी को ढूंढा तो वह हुडा कार्यालय की ही अकाउंट ब्रांच में छुपा बैठा मिला। लोगों ने कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुनाई। शाम साढ़े 5 बजे तक लोग कर्मचारी को घेरे बैठे रहे लेकिन उसने दो सौ से अधिक वोट कटवाने के लिए दावे और आपत्तियों के फार्म जमा नहीं किए। निराश होकर लोगों ने निगम कमिश्नर को फोन किया मगर उन्होंने लिखित में शिकायत देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। लोग बार-बार कमिश्नर को मौके पर आने का आग्रह करते रहे। मगर कमिश्नर मौके पर नहीं आए।

हर रोज वेटिंग रूम में लेता था दावे-आपत्ति
दरअसल, वार्ड नंबर 10 से लेकर 15 तक के दावे व आपत्तियां लेने के लिए तोशाम रोड स्थित हुडा कार्यालय में स्थान निर्धारित किया हुआ था। यहां निगम की ओर से क्लर्क दरिया सिंह को पूछताछ केंद्र के पास स्थित वेटिंग रूम में बिठाया गया था। हर रोज इसी वेटिंग रूम में दरिया सिंह रोजाना दावे व आपत्ति लेता था। मगर सोमवार को वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 14 व 15 से लोग 200 से अधिक वोट कटवाने के लिए दोपहर दो पहुंचे। मगर तब वहां कर्मचारी नहीं मिला। लोगों को बताया गया कि 3 बजे तक ही आपत्ति व दावे लिए जाएंगे। जब काफी देर तक भी क्लर्क नहीं आया तो उसके साथ लिस्ट दिखाने की ड्यूटी दे रहे कर्मचारी अरविंद ने भी उसे फोन किया। मगर उसने टरका दिया।
विज्ञापन


अकाउंट ब्रांच में छुपे बैठे क्लर्क के पास ही पहुंच गए लोग
काफी देर तक भी जब क्लर्क नहीं आया तो लोगों ने इधर-उधर पूछताछ की। बाद में उन्हें पता चला कि क्लर्क दरिया सिंह अकाउंट ब्रांच में बैठा है। इस पर गुस्साए लोग अकाउंट ब्रांच में ही क्लर्क के पास पहुंच गए। उस पर क्लर्क ब्रांच के कोने में कुर्सी पर छुपा हुआ बैठा था। लोगों ने यहां उसे दावे व आपत्ति के फार्म जमा करने को कहा तो उसने समय पूरा होने की बात कहकर इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने भी नहीं दिया कोई संतोषजनक जवाब
लोगों ने कर्मचारी की शिकायत हुडा के ईओ सुमित कुमार से भी की। मगर ईओ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कर्मचारी निगम का है और उन्होंने ही इसे यहां बिठाया है। उनका काम तो लिए गए आपत्ति व दावों को देखना है।

निगम अधिकारियों के इशारे पर गायब हुआ कर्मचारी
लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के उच्चाधिकारियों के इशारे पर कर्मचारी आपत्ति लेने की बजाय कोने में छुपकर बैठा रहा। उनके मुताबिक अधिकारी कम से कम आपत्तियां लेना चाहते थे ताकि वोटर लिस्ट में की गई गड़बड़ी को छुपाया जा सके।

350 से अधिक आपत्ति व दावे, कंपाइल नहीं हो पाया डाटा
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार चार स्थानों पर दावे व आपत्तियां दर्ज करने के लिए कर्मचारी बिठाए गए थे। इन सभी स्थानों पर 350 से अधिक आपत्ति व दावे आने की जानकारी है। हालांकि देर शाम तक हुडा कार्यालय में विवाद के कारण आपत्ति व दावों का डाटा कंपाइल नहीं किया जा सका। इसकी जानकारी अब निगम अधिकारी मंगलवार को ही सांझा करेंगे।

वार्ड नंबर 14 में सवा सौ से अधिक वोटर ऐसे हैं, जिनका मतदाता सूची से नाम कटवाना था। इनमें से कुछ वोट फर्जी है जबकि कुछ कहीं दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं। मगर निगम का कर्मचारी सीट पर बैठने की बजाय अकाउंट ब्रांच में छुपा रहा। इसलिए हम आपत्ति व दावों के फार्म जमा नहीं करवा सके। निगम कमिश्नर को भी मामले से अवगत करवाया गया है।

अमित ग्रोवर, सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड नंबर 14

ऐसे लोगों के भी वोट बना दिए गए हैं, जिनका निधन हो चुका है। कुछ लोगों के विधानसभा की सूची में वोट हैं जबकि निगम की सूची में गायब है। इसी के लिए फार्म जमा करवाने हुडा कार्यालय गए थे। मगर कर्मचारी सीट से गायब था। अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
राकेश पंडित, निवासी, वार्ड नंबर 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed