फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आशा वर्करों ने किया विधायक के आवास का घेराव, 45 मिनट रोड जाम

आशा वर्करों ने किया विधायक के आवास का घेराव, 45 मिनट रोड जाम

Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्करों ने किया विधायक के आवास का घेराव, 45 मिनट रोड जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आशा वर्करों ने रविवार को ग्यारहवें दिन सिविल अस्पताल में अपना आंदोलन जारी रखा। वे अस्पताल में इकट्ठी हुईं। फिर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पुतले की शवयात्रा के साथ प्रदर्शन करतीं हुईं लक्ष्मीबाई चौक से होते हुए मलिक चौक के पास भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने पहुंचीं और घेराव कर दिया। उन्होंने वहां पौना घंटा रोड जाम कर विज का पुतला फूंका।
आशा वर्करों ने रविवार को ग्यारहवें दिन अपना आंदोलन जारी रखा। वे सरकारी कर्मचारी घोषित करने और तब तक उनको मासिक 24 हजार रुपये देने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। आशा वर्कर सिविल अस्पताल के पार्क में नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर बाद दो बजे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पुतले की शवयात्रा लेकर सिविल क्लॉथ मार्केट चौक, तलाकी गेट, नागोरी गेट, पारिजात चौक, पुराना ओवरब्रिज और लक्ष्मीबाई चौक से होते हुए नगर परिषद ऑफिस के आगे से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर पहुंची। उन्होंने वहां आवास घेरकर तीन बजे रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन

30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन
आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सुनीता भाटोल ने आंदोलनकारियों को संबोधित किया कि मेहनताने के नाम पर उनसे मजाक किया जा रहा है। उनको 1000 रुपये वेतन दिया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में वे बड़ी मुश्किल से गुजारा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए और तब तक 24 हजार रुपये मासिक दिए जाए। उन्होंने कहा कि मांगें माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों को सीटू नेता कामरेड सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात रूट डायवर्ट
आशा वर्करों ने भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता का आवास घेरकर करीब पौना घंटा जाम लगाया। जाम के दौरान वहां यातायात बाधित हो गया। कोई भी वाहन इधर से उधर नहीं जा सका। एचएयू चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने टीम के साथ यातायात डायवर्ट किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंकने के बाद आशा वर्कर रवाना हुई।

कोठी में नहीं थे विधायक
आशा वर्करों के प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता आवास पर नहीं थे। उस समय वह एचएयू में चल रहे पांचवें राज्यस्तरीय उत्तरायणी और वसंत पंचमी पर्व समारोह में मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed