फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12 model culture schools of the district will be reformed, proposal ready, today there will be brainstorming in Chandigarh

जिले के 12 मॉडल संस्कृति स्कूलों का होगा सुधारीकरण, प्रपोजल तैयार, आज चंडीगढ़ में होगा मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
12 model culture schools of the district will be reformed, proposal ready, today there will be brainstorming in Chandigarh
हिसार। जिले के 12 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का नवीनीकरण किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी मॉडल संस्कृति स्कूल प्राचार्यों से विद्यालयों के पेंडिंग पड़े विकास कार्यों व नए करवाए जाने वाले निर्माण कार्यों की लिस्ट मांगी है। स्कूल प्राचार्यों ने विकास कार्यों के प्रपोजल तैयार कर लिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक द्वारा सोमवार को स्कूल प्राचार्यों की बैठक ली जाएगी। बैठक में प्राचार्यों द्वारा बनाए प्रपोजल पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्राचार्यों का कहना है कि प्रपोजल को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। स्कूल प्राचार्यों ने अपने प्रपोजल में स्कूलों में नए कमरे बनाना, खेल मैदान को दुरुस्त करना, स्कूलों में पार्क का निर्माण करना, स्कूल भवन की मरम्मत करना, वाहन पार्किंग निर्माण करना, स्कूल भवन पर सफेदी करवाना सहित अन्य कई प्रकार के कार्य शामिल किए हैं। हिसार शहर में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजपुल की मुख्य समस्याओं के समाधान होने की भी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जहाज पुल मॉडल संस्कृति स्कूल ने ये बनाया प्रपोजल
- 13 नए कमरे बनाए जाएं।
- खेल मैदान की भर्ती करवाई जाए, फिलहाल मैदान काफी नीचा है व जलभराव होता है।
- स्कूल की चाहरदीवारी का निर्माण किया जाए।
- पूरे भवन पर सफेदी करवाई जाए।
- ब्लॉक लगाए जाएं व विद्यार्थियों के लिए साइकिल स्टैंड बनाया जाए।
हिसार जिले यहां हैं मॉडल स्कूल -
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजपुल, हिसार प्रथम।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहली, आदमपुर।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नलवा, हिसार प्रथम।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदमपुर मंडी।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आर्यनगर, हिसार द्वितीय।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास, हांसी द्वितीय।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसी, हांसी प्रथम।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलेरी, अग्रोहा।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उकलाना मंडी।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाय, हांसी प्रथम।
. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर कोठी बरवाला।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूलों के विकास हेतु एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्यों का पहुंचना अनिवार्य है। हमने जहाज पुल मॉडल संस्कृति स्कूल के विकास के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है। सोमवार को बैठक में पहुंचकर प्रपोजल का रखेंगे। उम्मीद है कि हमारी सभी मांग मंजूर हो जाएगी। अगर ऐसा हो जाता है तो हमारे स्कूल के लिए व विद्यार्थियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजपुल हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed