फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नामांकन के दूसरे दिन आया पहला पर्चा

नामांकन के दूसरे दिन आया पहला पर्चा

Fri, 19 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नामांकन के दूसरे दिन आया पहला पर्चा
हिसार। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन वीरवार को पहला पर्चा दाखिल किया गया। यह बहबलपुर निवासी एडवोकेट प्यारेलाल ने जमा कराया। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए वीरवार को प्यारेलाल वकील नाम से नामांकन दाखिल किया गया। एडवोकेट प्यारेलाल बहबलपुर निवासी हैं और वर्तमान में सेक्टर-15ए स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं, लेकिन 71 वर्षीय प्यारेलाल ने अपने नामांकन में बहबलपुर दर्शाया है। उन्होंने वीरवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान के समक्ष पौने तीन बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

वीरवार को नामांकन का दूसरा दिन था। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई थी और पहले दिन 20 लोग चुनाव फार्म लेकर गए थे। उसके अगले दिन बुधवार को छुट्टी थी। वीरवार को दूसरे दिन 10 लोग और फार्म लेकर गए। नियमानुसार एक व्यक्ति एक फार्म ले जा सकता है, जो निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम के सदस्य रह चुके हैं प्यारेलाल
एडवोकेट प्यारेलाल वर्ष 2008 से 2013 तक उपभोक्ता फोरम के सदस्य रह चुके हैं। वे वर्ष 2005 में बरवाला विधानसभा हलके से विधायक का चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ चुके हैं। वे पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीए, एलएलबी पास हैं। डिप्लोमा पर्सनल मैनेजमेंट एंड लेबर वेलफेयर वर्ष 1986 में पीयू चंडीगढ़ से किया है। वर्ष 1983 में एचसीएस ज्यूडिशियल एग्जाम भी क्वालीफाइड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed