फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नदीम की हालत खतरे से बाहर, हर तीन घंटे बाद दे रहे तरल पदार्थ

नदीम की हालत खतरे से बाहर, हर तीन घंटे बाद दे रहे तरल पदार्थ

Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
नदीम की हालत खतरे से बाहर, हर तीन घंटे बाद दे रहे तरल पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन नदीम की हालत अब लगभग खतरे से बाहर है। उसकी हालत में दिन-ब-दिन लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों को मंगलवार को नदीम की हालत में काफी सुधार प्रतीत हुआ। डॉक्टर उसे हर तीन घंटे बाद तरल पदार्थ दे रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन उसके अलग-अलग टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार नदीम तेजी से रिकवर कर रहा है, जिससे यह कहा जा सकता है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा।
शहर के सर्वोदय अस्पताल में उपचाराधीन नदीम को मंगलवार शाम गड्ढे से बाहर निकले 100 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। उसे 22 मार्च की शाम 5:20 बजे बाहर निकाला गया था। शुरुआत में नदीम की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों के अनुसार उसे निमोनिया था और अंदर इंफेक्शन भी था, लेकिन दिन-ब-दिन उसकी हालत में सुधार आता गया। डॉक्टरों के अनुसार नदीम के कॉनशियस लेवल में सुधार हुआ है। हर रोज नदीम का बीपी चेक किया जा रहा है और ब्लड यूरिया की रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन


नदीम की हालत अब खतरे से बाहर कही जा सकती है। बहुत जल्दी रिकवर कर रहा है। उसे लगातार कुछ अंतराल के बाद तरल पदार्थ दिया जा रहा है और हर रोज टेस्ट करके प्रोग्रेस रिपोर्ट ली जा रही है। उम्मीद है नदीम जल्द ही ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed