{"_id":"5a36c26c4f1c1b95188ba6db","slug":"11513538156-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में हिसार की तीन बेटियों का कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण अफ्रीका में हिसार की तीन बेटियों का कमाल
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 7, 8, 13 व 15
दक्षिण अफ्रीका में हिसार की तीन बेटियों का कमाल
कॉमनवेल्थ रेसलिंग वुमन चैंपियनशिप : बुड़ाना की पूजा ढांडा, किरण ने सोना और घिराय की बेटी निर्मला ने जीता चांदी
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ रेसलिंग वुमन चैंपियनशिप में हिसार की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान एवं यूथ ओलंपियन पूजा ढांडा ने भारत की पहलवान संगीता को हराकर गोल्ड जीता। वहीं किरण गोदारा ने नाइजीरिया की पहलवान को दांव-पेच में हरा दिया। वहीं घिराय की बेटी निर्मला बूरा ने सिल्वर मेडल जीता।
संगीता को 8-3 से दी पटकनी
पूजा ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। अपने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की पहलवान पर एकतरफा (10-0) जीत दर्ज की। पूजा ने फाइनल मुकाबले में इंडिया की (टीम बी) संगीता को 8-3 से हराते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। पूजा की इस जीत के साथ ही हिसार शहर व उनके पैतृक गांव बुड़ाना में जमकर खुशियां मनाई गई। वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका में ही हुई कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में भी पूजा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इससे पहले पूजा ढांडा ने पिछले महीने तुर्कमेनिस्तान में आयोजित पांचवीं एशियन इंडोर एंड मैटेरियलार्ट्स गेम्स में कांस्य पदक प्राप्त किया था। खेल विभाग हिसार में बतौर कुश्ती प्रशिक्षक एवं कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा ढांडा मूल रूप से गांव बुड़ाना निवासी की है।
किरण गोदारा ने भी जीता गोल्ड मेडल
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान किरण गोदारा ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश की शान बढ़ाई है। कुश्ती कोच विष्णु सिंह ने बताया कि किरण ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की पहलवान को 8-2 से हराकर कॅरिअर का पहला गोल्ड मेडल जीता है। दोनों पहलवानों को पूर्व जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र सोनी, जगदीप सिंह ने पूजा ढांडा और किरण गोदारा को बधाई दी।
विज्ञापन
पूजा ढांडा की खेल उपलब्धियां
1. सिंगापुर में 2010 में आयोजित यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता।
2. 2011 में थाईलैंड में आयोजित कैडेट एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
3. 2011 में हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पाया।
4. 2012 में ताशकंद में आयोजित जूनियर एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
5. 2013 में साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
6. 2014 में सीनियर एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
बेटी निर्मला की जीत से घिराय में जश्न
कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में घिराय गांव की लाडली बेटी निर्मला बूरा ने सिल्वर मेडल जीता है। गांव के सरपंच राजेश बूरा ने निर्मला बूरा के घर पहुंचकर परिजनों को जीत की बधाई दी। निर्मला की जीत पर उनके पिता ईश्वर सिंह बूरा, माता गुड्डी देवी, बड़े भाई अमरजीत और बलजीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ लड्डू बांटे। निर्मला के पिता ईश्वर बूरा ने कहा कि निर्मला पूरे देश की बेटी है। जिस तरह से निर्मला देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रही हैं, हम आगे भी इसी तरह की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह आगे बढ़ती रहें। निर्मला ने बताया कि उनकी पहली फाइट साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरी फाइट ऑस्ट्रेलिया के साथ और तीसरी फाइट भारत के साथ और अंतिम फाइट सिंगापुर के साथ हुई, जिसमें वह दूसरे नंबर पर रही।